main page

हाॅस्पिटल में भर्ती 'बिग बॉस OTT 2' फेम जिया शंकर की मां, एक्ट्रेस बोलीं- 'प्रार्थनाएं ही चमत्कार कर सकतीं...'

Updated 09 April, 2024 11:09:48 AM

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फेम एक्ट्रेस जिया शंकर इस समय बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। खबर है कि जिया शंकर की मां सुरेखा रेखा की हालत ठीक नहीं है और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फेम एक्ट्रेस जिया शंकर इस समय बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। खबर है कि जिया शंकर की मां सुरेखा रेखा की हालत ठीक नहीं है और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Bollywood Tadka

इस बात की जानकारी खुद जिया ने एक्स (ट्विटर)  पर पोस्ट शेयर कर दी। इसके साथ बी उन्होंने फैंस से उनकी मां के लिए प्राथर्ना करने की गुजारिश की। 

Bollywood Tadka

जिया ने ट्विटर (अब एक्स) पर अपनी मां की हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'नमस्ते परिवार, आशा है कि आप सभी अच्छा कर रहे होंगे। मेरी मां सचमुच बीमार हैं और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हमें फिर से मुश्किल परिस्थितियों में डाल दिया गया है। मेरा मानना है कि प्रार्थनाएं चमत्कार कर सकती हैं। प्लीज मेरी मां को अपनी प्रार्थनाओं में रखें। इस प्वॉइंट पर ये मेरे लिए बहुत मायने रखेगा। धन्यवाद। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। स्वस्थ रहें।'

Bollywood Tadka


वर्कफ्रंट की बात करें तो जिया को इस साल जनवरी महीने में 'मेरी जिंदगी' गाने में देखा गया था।  इस म्यूजिक वीडियो में वो फेमस यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल के साथ नजर आई थीं। इसे तुलसी कुमार और विशाल मिश्रा ने गाया था।


 

Content Writer: Smita Sharma

Bigg Boss OTT 2Jiya ShankarMotherHospitalizedBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...