main page

Happy Family: बिपाशा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, चैन से सोती 'देवी' को प्यार भरी नजरों से निहारता दिखा कपल

Updated 26 November, 2022 08:04:28 AM

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर इस साल पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। बिपाशा बसु ने 11 नवंबर, 2022 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी इस नन्हीं परी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा। घर में नन्हीं देवी के आने से कपल बेहद खुश हैं। अब उनकी पूरी दुन

मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर इस साल पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। बिपाशा बसु ने 11 नवंबर, 2022 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी इस नन्हीं परी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा। घर में नन्हीं देवी के आने से कपल बेहद खुश हैं। अब उनकी पूरी दुनिया ही अपनी प्यारी बच्ची के इर्द गिर्द घूम रही है। वैसे तो बेटी के जन्म के बाद बिपाशा ने उसकी प्यारी सी झलक शेयर की थी लेकिन फैंस उनकी बेटी की पूरी तस्वीर देखने के लिए बेकरार थे। वहीं अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है।

Bollywood Tadka

बिपाशा ने अपनी नन्हीं देवी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। बिपाशा ने 25 नवंबर को एक प्यारी सी फैमिली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में करण अपनी बेटी को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। वह बेहद ही प्यार से बेटी को देख रहे हैं। वहीं बिपाशा उनके पास खड़ी हैं।

Bollywood Tadka

बिपाशा पति की बाहों में चैन की नींद लेती देवी को प्यार भरी नजरों से निहार रही हैं। इस तस्वीर में कपल ने अपनी लाडली के चेहरे को दिल वाले इमोजी से छिपाया है। इस तस्वीर के साथ बिपाशा करण ने फैंस का दिल पिघला डाला है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा-'प्यारी बेबी एंजल बनाने के लिए हमारी रेसिपी पढ़े..
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

1) आप का चौथाई कप
2) मेरा चौथाई कप
3) मां के आशीर्वाद और प्यार का आधा प्याला
4) जादू कि टॉपिंग
5) रेनबो की 3 बूंदें,एंजल डस्ट,  
6) मसाला: स्वाद के अनुसार क्यूटनेस'

Bollywood Tadka

इससे पहले बिपाशा ने बेटी के जन्म के बाद एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बेटी के नन्हें-नन्हें पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने कैप्शन में- ब्लेस्ड लिखा था। शेयर की तस्वीर में लिखा है-'12.11.12। 'देवी बसु सिंह ग्रोवर'..'हमारे प्यार और माँ के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।' बिपाशा ने कैप्शन में लिखा-Blessed 🙏🔱🧿।' फैंस बिपाशा और करण की लाडली की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Bipasha BasuKaran Singh GroverBaby GirlDevi Basu Singh GroverFirst PictureBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...