main page

बिपाशा-करण ने सेलिब्रेट किया देवी का 8 मंथ बर्थडे, लाडो को बाहों में लिए मम्मी-पापा के चेहरे पर दिखी प्यारी मुस्कान

Updated 13 July, 2023 10:14:11 AM

बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 8 महीने की हो गई है। लाडली के 8 महीने की होने पर कपल ने खास सेलिब्रेशन रखा और मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। देवी के 8 मंथ सेलिब्रेशन की तस्वीर को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 8 महीने की हो गई है। लाडली के 8 महीने की होने पर कपल ने खास सेलिब्रेशन रखा और मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। देवी के 8 मंथ सेलिब्रेशन की तस्वीर को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


बिपाशा और करण ने सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और लिखा- अपनी बेबी गर्ल का 8वें महीने का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण अपनी लाडली बेटी को बाहों में थामे हुए हैं और देवी को प्यार से निहार रहे हैं। इस दौरान कपल के चेहरे पर प्यारी मुस्कान है। वहीं नन्ही देवी इस दौरान व्हाइट फ्रॉक और बालों पर व्हाइट हेयरबैंड लगाए बेहद प्यारी लग रही हैं। हालांकि, फोटो में उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा।

 

बता दें, बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने नवंबर 2022 में लाडली बेटी देवी का स्वागत किया, जो अब पूरे 8 महीने की हो गई है। घर में बेटी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

Content Writer: suman prajapati

Bipasha BasuKaran Singh GrovercelebratesDevi8 month birthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...