main page

पहली झलक: नन्हीं परी के पैरों को हाथों में लिए बिपाशा-करण ने शेयर की तस्वीर, 'देवी' नाम से जानी जाएगी कपल की लाडली

Updated 12 November, 2022 04:31:08 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। 12 नवंबर को बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बिपाशा बसु ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। ये खुशखबरी बिपाशा ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी।इसके साथ ही बिपाशा ने अपनी पहली लाडली की झलक शेयर की।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। 12 नवंबर को बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बिपाशा बसु ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। ये खुशखबरी बिपाशा ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही बिपाशा ने अपनी पहली लाडली की झलक शेयर की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बिपाशा और करण नेअपनी नन्हीं परी का नाम 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' रखा है।

Bollywood Tadka

तस्वीर में बिपाशा और करण अपनी लाडली के नन्हें-नन्हें पैरों को हाथों में लिए नजर आ रहे हैं। शेयर की तस्वीर में लिखा है-'12.11.12। 'देवी बसु सिंह ग्रोवर'..'हमारे प्यार और माँ के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।' बिपाशा ने कैप्शन में लिखा-Blessed 🙏🔱🧿।' फैंस बिपाशा और करण की लाडली की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। डेटिंग के कुछ समय बाद कपल ने साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा ने 16 अगस्त को अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

Content Writer: Smita Sharma

Bipasha BasuKaran Singh GroverFirst PictureBaby GirlDevi Basu Singh GroverBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...