main page

टूटे दांत, कई फ्रैक्चर..नए साल पर भयानक हादसे का शिकार हुईं 'ब्लैक पैंथर' स्टार कैरी बर्नांस, मां ने शेयर की दिल झंझोड़ देने वाली तस्वीरें

Updated 03 January, 2024 05:27:47 PM

'ब्लैक पैंथर' स्टार और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस के लिए नया साल 2024 की शुरुआत बेहद बुरी तरह हुई। इस मौके पर एक्ट्रेस का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गईं। उनके कई तरह के फ्रैक्चर हुए हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कैरी बर्नांस को लेकर ये जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया पर दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ब्लैक पैंथर' स्टार और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस के लिए नया साल 2024 की शुरुआत बेहद बुरी तरह हुई। इस मौके पर एक्ट्रेस का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गईं। उनके कई तरह के फ्रैक्चर हुए हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कैरी बर्नांस को लेकर ये जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया पर दी है।

Bollywood Tadka

 

जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी को कैरी बर्नांस को मैनहट्टन में एक रेस्टोरेंट के आउटडोर डाइनिंग एरिया में एक ड्राइवर ने कार से टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिट एंड रन एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हो गई। कैरी के दांत और कई हड्डियां टूट गईं। फिलहाल वे अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर है। 


 

कैरी बर्नांस की मां पेट्रीसिया ली ने अपनी बेटी के एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी कई तस्वीरें शेयर की, जोकाफी भयावह हैं। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। तस्वीरों में कैरी का चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर काफी सूजन है और दांत टूटे हुए हैं।

 

तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस की मां ने कैप्शन लिखा, 'वह अभी भी बहुत दर्द में है। वह इस समय किसी की कॉल नहीं ले पा रही हैं। लेकिन, आप सभी के मैसेज उसे ताकत दे रहे हैं। यह एक दर्दनाक घटना थी। कृपया आप सभी कैरी के लिए प्रार्थना करें। वह बहुत दर्द में है, लेकिन ठीक हो रही है। आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए तहे दिल से शुक्रिया। कैरी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में है'। 

यह पोस्ट देख कैरी के फैंस उनके लिए काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।

बता दें, 29 वर्षीय कैरी बर्नांस हाल ही में मां बनी थीं। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त उनका 8 माह का बच्चा उनके साथ नहीं था। 

Content Writer: suman prajapati

Black PantherCarrie Bernansmetterrible accidentNew Year 2024Hollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...