सुशांत सिंह राजपूत केस में की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की ओर से दिवंगत की बहनों पर लगाए गए आरोपों पर अपना बयान दर्ज करवाया।
29 Oct, 2020 02:31 PMमुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की ओर से दिवंगत की बहनों पर लगाए गए आरोपों पर अपना बयान दर्ज करवाया।
जांच एजेंसी ने रिया की शिकायत को अटकलों पर आधारित बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 90 दिन बाद उनकी बहनों मीतू और प्रियंका के खिलाफ रिया का FIR करना उनकी विश्वसनीयता पर संदेह पैदा करता है।
CBI ने हाईकोर्ट से अपील की है कि वे सुशांत की दोनों बहनों के खिलाफ हुई FIR को रद्द करें और कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा रिया की FIR रजिस्टर करना पूरी तरह कानून की अवहेलना है।
जांच एजेंसी ने कहा-'रिया की ओर से यह शिकायत सिर्फ सुशांत की मौत की जांच को प्रभावित करने के इरादे से की गई है। सीबीआई ने यह बात सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका के जवाब में कही है।'
बता दें कि बीते महीने रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत की दवाइयों का नकली पर्चा बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।