main page

अमेरिका में हादसे के शिकार हुए 'छिछोरे' एक्टर नवीन पॉली शेट्टी, सड़क पर फिसली बाइक, हाथ फ्रैक्चर

Updated 29 March, 2024 12:42:55 PM

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' के 'एसिड' यानि  मशहूर एक्टर और राइटर नवीन पॉली शेट्टी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि वह एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। नवीन पॉली शेट्टी संयुक्त राज्य अमेरिका में दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें हाथ में फ्रैक्चर के अलावा कई चोटे

मुंबई: दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' के 'एसिड' यानि  मशहूर एक्टर और राइटर नवीन पॉली शेट्टी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि वह एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। नवीन पॉली शेट्टी संयुक्त राज्य अमेरिका में दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें हाथ में फ्रैक्चर के अलावा कई चोटें भी आई हैं।

Bollywood Tadka

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवीन अमेरिका के डलास में बाइक चला रहे थे, तभी उनका नियंत्रण खो गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। नियंत्रण पाने की कोशिश करने के बावजूद वह अपना संतुलन नहीं बना पाए और गिर गए, जिसके चलते उन्हें कई चोटें आईं। एक्टर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और फिलहाल वह अमेरिका में ही इलाज करा रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। नवीन ने अभी तक अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Bollywood Tadka


नवीन मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं और उन्होंने साल 2019 में फिल्म एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया से अपनी शुरुआत की। साल 2019 में वह सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' में नजर आए थे। नवीन ने 'छिछोरे' में 'एसिड' की भूमिका निभाई थी, जो सुशांत सिंह राजपूत के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और सहर्ष कुमार शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म सिनेमाघरों में हिट थी। 

Content Writer: Smita Sharma

ChhichhoreNaveen Polishettybike accidentUSBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...