बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अनन्या का जन्म 30 अक्तूबर 1998 को मुंबई में हुआ। अनन्या के इस बर्थडे पर सभी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर अनन्या के पिता चंकी पांडे ने और उनकी की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने खास अंदाज में एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है।
30 Oct, 2020 01:40 PMमुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अनन्या का जन्म 30 अक्तूबर 1998 को मुंबई में हुआ। अनन्या के इस बर्थडे पर सभी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर अनन्या के पिता चंकी पांडे ने और उनकी की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने खास अंदाज में एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/13_36_241230577ananya3.jpg)
अनन्या के पिता चंकी पांडे ने तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। चंकी पांडे ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी अनन्या' पिता के इस पोस्ट पर अनन्या ने भी तुरंत रिप्लाई करते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और अनन्या को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/13_36_560383913ananya.jpg)
वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना ने अनन्या को अलग तरीके से सरप्राइज दिया है। सुहाना ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अबराम, शनाया कपूर और अनन्या पांडे मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे. लव यू हमेशा अनन्या पांडे।
इसके अलावा अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कुछ तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। शेयर तस्वीर में अनन्या, भावना पांडे और चंकी पांडे नजर आ रहे हैं।
बता दें अनन्या ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका थी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।