main page

सुनील ग्रोवर के लड़की बनकर कॉमेडी करने पर भड़के कॉमेडियन सुनील पाल, बोले- 'यह अश्लील और चीप लगता है'

Updated 14 May, 2024 11:52:34 AM

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से लोगों को लोट-पोट कर देते हैं। शो में सुनील लड़की बनकर लोगों को एंटरटेन करवाते हैं। हालांकि, कॉमेडियन सुनील पाल कपिल शर्मा के इस शो से काफी नाराज हैं और उन्होंने सुनील ग्रोवर के शो में लड़की बनने पर अपनी भड़ास निकाली है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से लोगों को लोट-पोट कर देते हैं। शो में सुनील लड़की बनकर लोगों को एंटरटेन करवाते हैं। हालांकि, कॉमेडियन सुनील पाल कपिल शर्मा के इस शो से काफी नाराज हैं और उन्होंने सुनील ग्रोवर के शो में लड़की बनने पर अपनी भड़ास निकाली है।

Bollywood Tadka

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील पाल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर के लड़की बनकर कॉमेडी करने पर उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, ''सुनील ग्रोवर शो में लड़की बनकर एक्ट करते हैं और लोगों की गोदी में बैठते हैं। घिन आती है। वह महिलाओं के कपड़े पहनते हैं और अश्लील बातें कहते हैं। अच्छा नहीं लगता। यह अश्लील और चीप लगता है।''

Bollywood Tadka


आगे उन्होंने कहा, महिलाएं उतनी हताश नहीं हैं, जितनी उन्हें सुनील ग्रोवर ने चित्रित किया है। उन्होंने इस शो से यह सब करने के बजाय मेनस्ट्रीम की कॉमेडी करने के लिए कहा।

Bollywood Tadka
सुनील पाल ने इस दौरान यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स अपने अश्लील और एडल्ट कॉन्टेंट के लिए जाना जाता है। ऐसे में वह इस बात से हैरान हैं कि उन्होंने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने शो को प्रसारित करने के लिए कपिल शर्मा को कैसे लालच दिया। 40 लेखक होने के बाद भी वे कुछ नया नहीं निकाल सके.'' उन्होंने कहा कि शो में सभी लोग थके हुए लग रहे थे, उनमें कोई ऊर्जा नहीं थी।


बता दें कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में गुत्थी, रिंकू भाभी और चुम्बक का किरदार निभाकर लोगों को खूब हंसाया है।


 

Content Writer: suman prajapati

ComedianSunil PalangrySunil GrovercomedygirlTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...