एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर शुरू से ही मुखर रही हैं और लगातार अपनी टिप्पणियों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन एक के बाद एक विवादित टिप्पणी करना कंगना को भारी पड़ गया है। कर्नाटक के बेलागावी जिले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। कंगना के खिलाफ यह शिकायत राजधानी दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों पर टिप्पणी करने के चलते की गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बीते दिनों किसान आंदोलन की आलोचना करते हुए प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया था। वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को
09 Feb, 2021 10:49 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर शुरू से ही मुखर रही हैं और लगातार अपनी टिप्पणियों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन एक के बाद एक विवादित टिप्पणी करना कंगना को भारी पड़ गया है। कर्नाटक के बेलागावी जिले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

कंगना के खिलाफ यह शिकायत राजधानी दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों पर टिप्पणी करने के चलते की गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बीते दिनों किसान आंदोलन की आलोचना करते हुए प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया था। वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को आतंकवादी कहे जाने पर उनके खिलाफ पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। उनके खिलाफ यह शिकायत शहर के वकील हर्षवर्धन पाटिल ने दर्ज करवाई है। जिसके बाद कंगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 154, 503, 504 505- 1, 505 A, 505 B, 505-2, और 506 के तहत अपराधों के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है।

हर्षवर्धन पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर पुलिस ने कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने से इंकार कर दिया तो वह अदालत के पास जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन बॉलीवुड सितारों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाएंगे जो आंदोलन कर रहे किसानों का अपमान रहे हैं।

वहीं कंगना रनोट के खिलाफ दर्ज शिकायत की पुष्टि बेलागावी पुलिस कमिश्नर के थियागराजन ने भी की है। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। कमिश्नर ने कहा कि हम शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।