main page

बढ़ी कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली की मुश्किलें, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Updated 30 October, 2020 01:11:33 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली अपने  विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों बहनें किसी भी मुद्दे पर मुखर हो कर अपनी राय रखती हैं, फिर उसके लिए उन्हें ट्रोल होना पड़े या शाबाशी मिले, इसकी परवाह नहीं करतीं। बीते दिनों कंगना और रंगोली के बयान को लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई और शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब मुंबई कोर्ट ने दोनों बहनों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। उन पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली अपने  विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों बहनें किसी भी मुद्दे पर मुखर हो कर अपनी राय रखती हैं, फिर उसके लिए उन्हें ट्रोल होना पड़े या शाबाशी मिले, इसकी परवाह नहीं करतीं। बीते दिनों कंगना और रंगोली के बयान को लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई और शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब मुंबई कोर्ट ने दोनों बहनों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। उन पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।

Bollywood Tadka


दरअसल, कंगना और रंगोली दोनों पर आरोप है अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अब इस सिलसिले में कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही आरोपों पर पुलिस की रिपोर्ट भी मांगी गई है।

Bollywood Tadka


बता दें बीते कुछ दिनों से कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी घमासान चल रहा है। कंगना हर बार अपने ट्वीट के जरिए हर मुद्दे पर सरकार को घेरती हुई नजर आई हैं। इसी मामले को लेकर बीते दिनों पुलिस की ओर से कंगना और रंगोली को एक समन भी भेजा गया था। लेकिन लंबे समय से कंगना ने इस समन पर खास ध्यान नहीं दिया। उल्टा उन्होंने  ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर ही निशाना साधा। जिसके चलते उनके ऊपर ये कार्रवाई की जा रही है।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि कंगना और उनकी बहन ने पुलिस के सामने पेश न होने का कारण भाई की शादी को बताया था। इस बात की जानकारी उनके वकील ने दी थी। उन्होंने कहा था उनके घर में भाई की शादी है, जिसकी वजह से वो इन दिनों मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएंगी।

 

: suman prajapati

CourtordersinquiryKangana RanausisterrangoliBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...