main page

झटकाः कोर्ट ने राहुल राज सिंह को राहत देने से किया इनकार, कहा- 'उसने प्रत्युषा बनर्जी को सुसाइड करने पर किया मजबूर'

Updated 01 September, 2023 11:01:30 AM

उस वक्त सबके पैरों के तले से जमीन खिसक गई थी, जब टीवी शो 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद फैंस को विश्वास नहीं हो रहा था कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

बॉलीवुड तड़का टीम. उस वक्त सबके पैरों के तले से जमीन खिसक गई थी, जब टीवी शो 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद फैंस को विश्वास नहीं हो रहा था कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का सारा आरोप उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आया था। तब से यह मामले कोर्ट में चल रहा है। अब हाल ही में इस मामले में राहुल को बड़ा झटका मिला है। कोर्ट ने राहुल राज सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया है।

 

मुंबई की एक अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी के कथित आरोपी राहुल राज सिंह की आरोप मुक्ति अर्जी को खारिज करते हुए कहा, दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह द्वारा किए गए उत्पीड़न ने उन्हें आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर किया था। प्रथम दृष्टया से स्पष्ट है कि राहुल राज सिंह द्वारा शारीरिक, भावनात्मक, वित्तीय उत्पीड़न और शोषण के चलते एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गई थीं। राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा बनर्जी की समस्यों को कम करने में कोई मदद नहीं की। ऐसे में राहुल साफ तौर से प्रत्युषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने के दायरे में आता है।

 

बता दें, कोर्ट ने बीती 14 अगस्त को राहुल राज सिंह की आरोपमुक्ति याचिका को खारिज करते हुए ये बात कही थीं। कोर्ट का विस्तृत आदेश 31 अगस्त को उपलब्ध कराया गया है। 

 

 

 

गौरतलब है कि प्रत्युषा बनर्जी ने 24 साल की उम्र में 1 अप्रैल, 2016 को मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा की मौत के बाद उनकी मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वहीं, राहुल राज सिंह ने आरोपों पर सफाई पेश करते हुए कहा था कि उनकी छवि खराब करने के लिए उन्हें फंसाया जा रहा है। वह प्रत्यूषा से काफी प्यार करता था और दोनों शादी करने वाले थे।

Content Writer: suman prajapati

CourtrefusedreliefRahul Raj SinghPratyusha Banerjeesuicide caseBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...