main page

'तुम मेरा आखिरी बच्चा होगी' देबीना ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, लाडली को बाहों में लिए प्यार भरी नजरों से निहारती दिखीं एक्ट्रेस

Updated 24 November, 2022 09:17:13 AM

काफी इंतजार और संघर्षों के बाद टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के घर खुशियों ने दस्तक दी। कभी 1 बच्चे की मां बनने के लिए तड़पने वाली देबीना के घर 1 साल ही में दो नन्हीं शहजादियों की किलकारी गूंजी। जहां देबीना ने साल की शुरुआत में एक प्यारी सी बेटी लियाना को जन्म दिया। वहीं बेटी लियाना के जन्म के लगभग 7 महीने बाद देबीना के घर एक और लक्ष्मी आई।देबीना ने 11 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। देबीना की ये बेटी समय से पहले ही दुनिया में आ गई।  ऐसे में वो अपना और बच्चों का ख्याल रख रही हैं। वहीं अब

मुंबई:  काफी इंतजार और संघर्षों के बाद टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के घर खुशियों ने दस्तक दी। कभी 1 बच्चे की मां बनने के लिए तड़पने वाली देबीना के घर 1 साल ही में दो नन्हीं शहजादियों की किलकारी गूंजी। जहां देबीना ने साल की शुरुआत में एक प्यारी सी बेटी लियाना को जन्म दिया। वहीं बेटी लियाना के जन्म के लगभग 7 महीने बाद देबीना के घर एक और लक्ष्मी आई।

Bollywood Tadka

देबीना ने 11 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। देबीना की ये बेटी समय से पहले ही दुनिया में आ गई।  ऐसे में वो अपना और बच्चों का ख्याल रख रही हैं। वहीं अब बेटी के जन्म के लगभग 14 दिन बाद उन्होंने अपनी लाडली की पहली तस्वीर शेयर की है।

Bollywood Tadka

तस्वीर में हम देख सकते हैं देबीना अपनी लाडली को बाहों में लिए प्यार से निहार रही है। बेटी को प्यार भरी नजरों से देख रही देबीना के चेहरे पर एक अलग सा सुकुन है। लुक की बात करें तो देबीना पिंक सूट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी न्यूबाॅर्न बेबी व्हाइट कंबल में लिपटा है। उनकी नन्हीं-सी बेटी का चेहरा हार्ट इमोजी से छुपाया गया है। फिर भी बच्ची की क्यूटनेस की झलक फैंस को मिल रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

 

बेटी के नाम देबिना ने मैसेज में लेखिका एमा रॉबिंसन की कविता लिखी है। उन्होंने लिखा-'मेरे दूसरे बच्चे के लिए। तुम मेरी पहली औलाद नहीं हो ये बात सच है। मैंने तुमसे पहले किसी और को प्यार किया है. इस बार मैं एक अलग मां हूं।मैं पहले से ज्यादा शांत और विश्वास से भरी हूं. तुम्हारे आने से मेरी जिंदगी में नया पैमाना जुड़ा है।दो बच्चे अब मेरी अटेंशन चाहते हैं। पहली बार में मैं बहुत उत्साहित थी। इस बार मैं चीजों को धीमे करना चाहती थी। तुम जो पहली बार करोगी वो मेरा आखिरी होगा। तुम मेरा आखिरी बच्चा होगी।'

Bollywood Tadka

बच्ची से मिलवाने से पहले देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके हाथ और पैरों में डिलीवरी के बाद से सूजन आई हुई है। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्टपार्टम बेली की झलक भी दी थी। देबिना का कहना था कि वो हर दिन बेहतर हो रही हैं। धीरे-धीरे ही सही लेकिन रिकवर कर रही हैं।

Bollywood Tadka

 देबिना बनर्जी ने टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी से 15 फरवरी 2011 को शादी की थी। अक्टूबर 2021 में दोनों ने एक बार फिर एक दूसरे संग सात फेरे लिए। शादी के 11 सालों के बाद कपल ने 3 अप्रैल 2022 पहले बच्चे का स्वागत किया। वहीं 11 नवंबर 2022 को देबीना ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Debina BonnerjeeSharesFirst PictureSecond NewbornBaby GirlGurmeet ChoudharyLianna ChoudharyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...