main page

Unknown Causes:मूसेवाला और KK के बाद अब एक और सिंगर का निधन, 22 साल की उम्र में शील सागर ने ली अंतिम सांस

Updated 03 June, 2022 08:21:29 AM

साल 2022 म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है। इस इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। लोग अभी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन से उभरे नहीं थे कि प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की मौत की खबर आ गई है। जहां सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं केके का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।अभी लोग इन दोनों सिंगर्स की मौत की खबर से उभर ही रहे थे कि इसी बीच एक और सिंगर के निधन की खबर आ गई। दिल्ली के एक 22 वर्षीय सिंगर की मौत की खबर ने सबको

मुबई: साल 2022 म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है। इस इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। लोग अभी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन से उभरे नहीं थे कि प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की मौत की खबर आ गई है। जहां सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं केके का निधन हार्ट अटैक के चलते  हुआ।

Bollywood Tadka

अभी लोग इन दोनों सिंगर्स की मौत की खबर से उभर ही रहे थे कि इसी बीच एक और सिंगर के निधन की खबर आ गई। दिल्ली के एक 22 वर्षीय सिंगर की मौत की खबर ने सबको झकझोंर कर रख दिया है।

Bollywood Tadka

दिल्ली स्थित स्वतंत्र गायक-गीतकार और बहु-वादक शील सागर का बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार सागर ने अपने डेब्यू गाने 'इफ आई ट्राइड' के साथ सबका ध्यान आकर्षित किया था। इस गाने के रिलीज होते ही सागर ने हर तरफ से खूब वाहवाही बटोरी थी और वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे।

Bollywood Tadka

सागर के निधन से हर कोई स्तब्ध है और सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'संगीतकारों के साथ यह क्या हो रहा है? पहले सिद्धू, फिर केके और अब शील। शील डीयू म्यूजिक सर्किट के एक अद्भुत गायक-गीतकार थे। उनके ओरिजिनल गाने बहुत अच्छे थे, RIP।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheil Sagar (@sheilsagarmusic)

इसके अलावा शील सागर ने बीते साल 3 अन्य रिलीज किए थे, इनमें ‘बिफोर इट गोज’, ‘स्टिल’ और ‘मिस्टर मोबाइल मैन- लाइव’ शामिल हैं। उन्होंने गाना ‘मिस्टर मोबाइल मैन-लाइव’ गुरुग्राम के जैज क्लब में रिकॉर्ड किया था। बता दें कि शील सागर ने अपने गाने के हुनर से कई पुरस्कार भी जीते हैं। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले अलग-अलग तरीकों से उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Content Writer: Smita Sharma

Delhi based musicianSheil Sagarpasses awayunknown reasonsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...