main page

बिखरे बाल,पैर में चोट,हाथों में बासी रोटी...तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर धर्मेंद्र ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हालात देख उड़े फैंस के होश

Updated 01 March, 2024 02:30:28 PM

बाॅलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब शुक्रवार को तड़के सुबह (3 बजकर 52 मिनट)धर्मेंद्र ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा का विषय हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब शुक्रवार को तड़के सुबह (3 बजकर 52 मिनट) धर्मेंद्र ने अपनी  एक तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा का विषय हैं। शेयर की तस्वीर में वह बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

धर्मेंद्र हाथों में एक थाली थामें नजर आ रहे हैं जिसमें सूखी (बासी) रोटी है। उजड़े बाल, पैरो में बैंडेज देखकर लोगों सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है।

 

इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा- "आधी रात हो गई... नींद आती नहीं...भूख लग जाती है। दोस्तों बासी रोटी मक्खन के साथ बढ़ी स्वाद लगती है। हा हा हा।"

Bollywood Tadka

 

 तस्वीर में जैसे ही फैंस की नजर एक्टर के पैरों की ओर गई सभी उनकी हेल्थ के बारे में पूछने लगे। धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए बताया कि उनके टखने की हड्डी टूट गई है।

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें तो करण जौहर की फिल्म रानी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे जिसमें उन्होंने रॉकी उर्फ रणवीर सिंह के दादाजी का किरदार निभाया था। इसमें उनकी एक्टिंग को और शबाना आजमी के साथ उनके रोमांस को खूब पसंद किया गया था। वहीं अब धर्मेंद्र जल्द ही फैमिली फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सनी देओल और बाॅबी देओल हैं। 

 

Content Writer: Smita Sharma

DharmendramidnightplasterBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...