main page

मैन ऑफ मेनी टैलेंट: क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन ने पांच गानें गाए हैं?

Updated 21 June, 2023 05:36:41 PM

मैन ऑफ मेनी टैलेंट: क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन ने पांच गानें गाए हैं?

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुपरस्टार ऋतिक रोशन दर्शकों और फैंस के दिलों में एक बहुमुखी अभिनेता और एक असाधारण डांसर के रूप में बेहद विशेष स्थान रखते हैं। इससे परे, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि उनके पास एक स्किल और भी है, वह है सिंगिंग की स्किल। रितिक संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऋतिक रोशन के दादा जी- रोशन लाल प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर थे और उनकी पत्नी यानि ऋतिक की दादी- इरा रोशन बंगाली गायिका व कम्पोज़र थीं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन भी जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं। तेईस साल के अपने करियर के दौरान, ऋतिक रोशन का विशेष झुकाव संगीत की ओर रहा है, जिसकी झलक हमें लॉकडाउन के दौरान देखने को मिली थी, जब ऋतिक सोशल मीडिया पर आए थे।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

आज विश्व संगीत दिवस पर, ऋतिक रोशन द्वारा गाए गए उन पाँचों गानों पर एक नज़र डालते हैं, जिनमें ऋतिक रोशन ने अपनी अज्ञात प्रतिभा से हमें रूबरू कराते हुए अपनी आवाज़ से जान डाल दी।

 

• वन्दे मातरम् (2022- स्वतंत्रता दिवस विशेष):
 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

विगत वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर, ऋतिक रोशन ने वन्दे मातरम् गीत की एक विशेष प्रस्तुति साझा की थी, जिसे खूब प्यार और प्रशंसा मिली थी। यह गाना ऋतिक का पहला सिंगल भी है। भारतीय रक्षा बलों के पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देते हुए, ऋतिक रोशन ने इस बेहद प्रसिद्ध देशभक्ति गीत को अपनी आवाज़ दी, जिसकी रचना जैकी भगनानी द्वारा की गई थी और कम्पोज़ विशाल मिश्रा द्वारा किया गया था।

 

• काइट्स इन द स्काई (काइट्स):
www.youtube.com wants to Show notifications Allow Block

 

वर्ष 2010 की फिल्म काइट्स में, ऋतिक ने एक विशेष रोमांटिक गीत 'काइट्स इन द स्काई' में अपनी आवाज़ दी। प्रतिष्ठित संगीतकार राजेश रोशन द्वारा रचित, इस गाने में ऋतिक रोशन की भावपूर्ण और विशिष्ट आवाज़ है।

 

• व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड (गुज़ारिश):

 

उसी वर्ष, ऋतिक रोशन ने गुज़ारिश फिल्म के लिए एक और गाना गाया। अंतिम संस्कार के सीन पर, संजय लीला भंसाली द्वारा रचित यह भावनात्मक गीत जीवन की भावना को बखूबी दर्शाता है।

 

• सेनोरिटा (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा):

समकालीन समय की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन ने अपने को-एक्टर्स फरहान अख्तर और अभय देओल के साथ मस्ती भरा पार्टी सॉन्ग सेनोरिटा गाया, जो एक दशक के बाद भी सभी पार्टियों की शान है।

 

• क्वेश्चन मार्क (सुपर 30):

कुछ अलग करना ऋतिक रोशन की विशेष पहचान है, चाहे फिर बात उनके द्वारा निभाए गए विविध प्रकार के किरदारों की हो या उनके द्वारा गाए गए गानों की। शिक्षण के लिए एक शानदार दृष्टिकोण की पेशकश करते हुए, ऋतिक रोशन ने फिल्म सुपर 30 का 'क्वेश्चन मार्क' बड़ी ही खूबसूरती से गाया, जिसे दर्शकों से अपार प्यार मिला। अजय-अतुल द्वारा कम्पोज़ किया गया यह दिलकश गाना छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित हुआ। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो पर मिले अनूठे कमैंट्स इस बात का जीता-जागता सबूत हैं।

Content Editor: Sonali Sinha

World Music DayHrithik Roshanman of many talentHrithik Roshan songs

loading...