शो ''ससुराल सिमर का'' से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ इन दिनों पति शोएब इब्राहिम के साथ गोवा वेकेशन एंजॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरें में दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
09 Nov, 2020 12:00 PMमुंबई. शो 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ इन दिनों पति शोएब इब्राहिम के साथ गोवा वेकेशन एंजॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरें में दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में गोवा घूमते हुए दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का प्यार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों ने स्कूटरी पर गोवा के बाजार की सैर की। दीपिका को शॉपिंग का बहुत शौंक है।
वह शॉपिंग करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। दोनों ने समंदर के किनारे खूब दौड़ लगाई और मस्ती की। दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर पानी फैंका। दीपिका और शोएब ने एक-साथ चाय की चुसकियों का भी मजा लिया।
दापिका प्यार से शोएब को सैंडविच खिलाती नजर आई। कपल का रोमांटिक अंदाज हर किसी के दिल में प्यार जगा रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें शोएब ने ससुराल सिमर का में दीपिका के पति का किरदार निभाया था। शो के सेट पर ही दोनों को प्यार हो गया था। दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में भोपाल में शादी कर ली थी।