main page

नहीं रहे दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने वाले निर्देशक चंदर ,संगीतकार हंसराज बहल के थे बेटे

Updated 01 March, 2024 03:17:24 PM

मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंसराज बहल के बेटे और निर्देशक चंदर हंसराज बहल अब हमारे बीच नहीं रहे।  एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने का श्रेय चंदर हंसराज को जाता है। चंदर हंसराज ने 'रामायण' सीरियल फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की डेब्यू फिल्म 'सुन मेरी लैला' का निर्देशन किया था। यह फिल्म 1983 में आई थी। दीपिका के अलावा इसमें राज किरण, टीपी जैन, बीरबल और मधु मल्होत्रा जैसे स्टार्स भी नजर आए।

मुंबई: मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंसराज बहल के बेटे और निर्देशक चंदर हंसराज बहल अब हमारे बीच नहीं रहे।  एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने का श्रेय चंदर हंसराज को जाता है। चंदर हंसराज ने 'रामायण' सीरियल फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की डेब्यू फिल्म 'सुन मेरी लैला' का निर्देशन किया था। यह फिल्म 1983 में आई थी। दीपिका के अलावा इसमें राज किरण, टीपी जैन, बीरबल और मधु मल्होत्रा जैसे स्टार्स भी नजर आए।

Bollywood Tadka

 


उन्होंने कई हिंदी और गुजराती धारावाहिकों का निर्देशन किया था 'जननी' और 'पिया का घर' उनके मशहूर सीरियल हैं।  उन्होंने कई चर्चित धारावाहिकों का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने गुजराती भाषा के शो का भी निर्देशन किया। 

Bollywood Tadka

 

चंदर हंसराज बहल ने 'हुकूमत जट दी' और 'दर्द ए दिल' का भी डायरेक्ट किए। टीवी धारावाहिकों के अलावा चंद्र हंसराज बहल ने फिल्मों का भी निर्देशन किया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म सुन सजना (1982) का निर्देशन किया था।

Content Writer: Smita Sharma

DirectorChander Hansraj BahlPasses AwayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...