main page

Dulhe Ki Behen:रिद्धिमा कपूर ने फ्लाॅन्ट किए शगुन की मेहंदी रचे हाथ तो  करिश्मा ने भी पैरों में लगाईं मेहंदी

Updated 14 April, 2022 11:31:07 AM

आज सात वचन लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दुल्हनिया बन जाएंगी। पूरा देश इस बहुचर्चित जोड़े रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सबसे खूबसूरत यूनियनों में से एक का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 13 अप्रैल को कपल की शगुन की मेहंदी थी। इस सेरेमनी में भट्ट और कपूर फैमिली के अलावा कई स्टार्स ने शिरकत की। वहीं अब सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

मुंबई: आज सात वचन लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दुल्हनिया बन जाएंगी। पूरा देश इस बहुचर्चित जोड़े रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सबसे खूबसूरत यूनियनों में से एक का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Bollywood Tadka

13 अप्रैल को कपल की शगुन की मेहंदी थी। इस सेरेमनी में भट्ट और कपूर फैमिली के अलावा कई स्टार्स ने शिरकत की। वहीं अब सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर और कजिन सिस्टर करिश्मा कपूर ने शुगन की मेहंदी अपने हाथों में सजाईं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। करिश्मा ने अपने पैरों में मेहंदी रचाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने पैरों में हार्ट साइन भी बनवाया है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- आई लव मेहंदी।

Bollywood Tadka

वहीं रिद्धिमा कपूर ने हाथों में सजी मेहंदी की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की। वह प्यारे से डिजाइन को फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

 आलिया और रणबीर की मेहंदी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी यह रस्म खूब धमाकेदार रही। बताया जा रहा है कि मेहंदी में सभी मेहमानों ने 'तैनू लेके जावंगा', 'ढोलीदा', 'क्यूटी पाय' और 'मेहंदी है रचने वाली' जैसे गानों पर खूब डांस किया। 

Bollywood Tadka

रणबीर की मां और आलिया की होने वाली सास नीतू कपूरभावुक हो गईं। 13 अप्रैल को जिस दिन रणबीर-आलिया की मेहंदी थी, उसी दिन करीब 42 साल पहले ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई हुई थी। अब 14 अप्रैल को शादी है। आलिया और रणबीर दिन में 2 बजे सात फेरे लेंगे।

Content Writer: Smita Sharma

Dulhe Ki BehenKarisma KapoorRiddhima Kapoor SahaniHenna DesignsRanbir KapoorAlia BhattWeddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...