main page

'Pathaan' में हुई 'टाइगर' की एंट्री, Salman Khan को देख फैंस हुए क्रेजी, सीटियों से गूंज उठा थिएटर

Updated 25 January, 2023 10:01:06 AM

'पठान' में शाहरुख और सलमान को एक साथ एक्शन करते देख तो फैंस का दिन ही बन गया है।

नई दिल्ली। फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पठान' (Pathaan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं 'पठान' में सलमान खान (Salman Khan) की एक झलक देख ऑडियंस का क्रेज दोगुना होने वाला है। 

 

'पठान' मेें भाईजान की एंट्री 
'पठान' की रिलीज से पहले खबरें थी कि सलमान खान शाहरुख की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। हुआ भी कुछ ऐसा ही है, 'पठान' में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो दिखाया गया है। जिसे देख थिएटर सीटिंयों से गूंज उठा था। सोशल मीडिया पर सलमान खान के एक फैन ने थिएटर के दौरान का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान पठान में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस 

फुल एक्शन मोड में नजर आए सलमान
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पठान के एक सीन में जब शाहरुख खान दुश्मनों से घिरे हुए हैं। तब सलमान खान की फाडू एंट्री होती है। बैकग्राउंड में सलमान की फिल्म टाइगर का म्यूजिक और फैंस की सीटियां सुनाई दे रही हैं। जिसके बाद तो सलमान गुंडो की जबरदस्त धुलाई करते दिख रहे हैं। फिल्म में सलमान का करीब 20 मिनट का कैमियो दिखाया गया है। 

 'पठान' में शाहरुख और सलमान को एक साथ एक्शन करते देख तो फैंस का दिन ही बन गया है। वहीं, फिल्म में सलमान की जबरदस्त एंट्री ने चार चांद लगा दिए हैं। 

Content Editor: kahkasha

Shah Rukh KhanSalman KhanPathaansalman in pathaanpathaan tiger togetherpathaan releaseentertainment news

loading...