main page

'3 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण' कास्टिंग काउच पर 'दंगल गर्ल' फातिमा का खुलासा

Updated 31 October, 2020 01:12:25 PM

''दंगल'' फेम फातिमा सना शेख बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकी हैं। फिल्म दंगल में फातिमा ने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने फातिमा को एक अलग पहचान दी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी निजी से जुड़ा एक खुलासा किया है।

मुंबई. 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकी हैं। फिल्म दंगल में फातिमा ने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने फातिमा को एक अलग पहचान दी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिदंगी से जुड़ा एक खुलासा किया है।

Bollywood Tadka
फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया-'जब मैं सिर्फ तीन वर्ष की थी, तो मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। यौन शोषण एक कलंक है, यही कारण है कि महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में कभी नहीं बात करती हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल गई है। इसके बारे में अधिक जागरूकता हुई है। पहले तो यही कहा जाता था कि इसके बारे में नहीं बोलते। लोग इसके बारे में अलग तरह से सोचेंगे।'

Bollywood Tadka
फातिमा ने आगे बताया- मैंने कास्टिंग काउच का भी सामना किया है । मैं ऐसी स्थितियों में रही हूं जहां मुझे बताया गया है कि मुझे नौकरी पाने का एक ही तरीका है सेक्स करना । वहां कई बार लोगों ने मुझसे काम छीन लिया था। कई बार ऐसा भी हुआ है जहां मुझे पता था कि मैं फिल्म कर रही हूं और किसी के रेफरेंस की वजह से मुझे बदल दिया गया। 

Bollywood Tadka
बता दें फातिमा सना शेख बहुत जल्द फिल्म लूडो में नजर आएंगीl जिसमें अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, पियरले माने, पंकज त्रिपाठी, आशा नेगी, शालिनी भी शामिल हैं। इसके अलावा फातिमा फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी में भी नजर आएंगी, इसमें मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिका हैं।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

fatima sana sheikhopenscasting couchBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...