main page

मशहूर फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Updated 25 June, 2023 10:04:06 AM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। निर्माता के निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। निर्माता के निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है।

 

कुलजीत पाल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनके मैनेजर संजय बाजपेयी ने बताया, 'कुलजीत जी को दिल का दौरा पड़ा था। वे कुछ समय से बीमार थे।' 24 जून को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में उनका निधन हो गया।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जून को कुलजीत पाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी आत्मा शांति के लिए 29 जून को शाम 5 से 6 बजे के बीच प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। 

बता दें, कुलजीत पाल पहले फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने मशहूर एक्ट्रेस रेखा को फिल्म में ब्रेक दिया था, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। कुलजीत ने अपनी बेटी अनु पाल को भी बॉलीवुड फिल्म 'आज' में लॉन्च किया था। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही। कुलजीत ने 'अर्थ', 'आज', 'परमात्मा', 'वासना', 'दो शिकारी' और 'आशियाना' जैसी फिल्में बनाई हैं।

 
 

Content Writer: suman prajapati

filmmakerKuljit Palpassed awayheart attackBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...