main page

1.99 करोड़ रुपए की ठगी:करणवीर बोहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, महिला का आरोप पैसे मांगने पर दी गोली मारने की धमकी

Updated 15 June, 2022 08:46:04 AM

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ झांसा देकर 1.99 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में केस दर्ज किया गया। एक्टर के खिलाफ यह केस उस महिला ने दर्ज करवाया है, जिसे करणवीर बोहरा ने झांसा देकर ठगा। इतना ही नहीं महिला ने ये भी आरोप लगाया गया कि पैसे मांगने पर एक्टर और उनकी पत्नी पत्नी टीजे सिद्धू ने गोली मारने की धमकी दी। उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।

मुंबई: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ झांसा देकर 1.99 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में केस दर्ज किया गया। एक्टर के खिलाफ यह केस उस महिला ने दर्ज करवाया है, जिसे करणवीर बोहरा ने झांसा देकर ठगा। इतना ही नहीं महिला ने ये भी आरोप लगाया गया कि पैसे मांगने पर एक्टर और उनकी पत्नी पत्नी टीजे सिद्धू ने गोली मारने की धमकी दी। उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।

Bollywood Tadka

एएनआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एक 40 साल की महिला ने मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों पर 1.99 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने दावा किया कि एक्टर ने उसे 2.5 पर्सेंट ब्याज पर पूरी रकम लौटाने की बात कही थी लेकिन एक करोड़ से सिर्फ थोड़ी सी ज्यादा रकम ही वापस की गई है।

Bollywood Tadka
महिला का दावा पैसे वापस मांगने पर दी गोली मारने की धमकी पुलिस के मुताबिक महिला ने यह भी दावा किया कि जब उसने राशि मांगी तो करणवीर बोहरा और उसकी पत्नी तजिंदर सिद्धू यानी टीजे सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Bollywood Tadka

इस मामले में ओशिवारा पुलिस का कहना है कि करणवीर बोहरा व अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। 

 

Content Writer: Smita Sharma

karanvir bohraFive otherscase fled againstallegedly cheatingwomanthreatenedBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...