main page

'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR, इस आरोप में दर्ज हुआ मामला

Updated 11 June, 2022 10:32:50 AM

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा: द राइज की रिलीज के बाद से उनकी पाॉपूलेरिटी और भी बढ़ गई है। आलम ये है कि फैंस अभी से पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने एड में गलत जानकारी देने के आरोप में एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पा: द राइज' की रिलीज के बाद से उनकी पाॉपूलेरिटी और भी बढ़ गई है। आलम ये है कि फैंस अभी से पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने एड में गलत जानकारी देने के आरोप में एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

दरअसल, अल्लू अर्जुन ने 6 जून को IIT और NIT के रैंकर्स के बारे में जानकारी देते हुए श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के एक ऐड को प्रमोट किया था। अब इस पर सोशल वर्कर कोठा उपेंद्र रेड्डी ने आरोप लगाया है कि यह ऐड भ्रामक है और यह समाज को गलत जानकारी देता है। उपेंद्र रेड्डी ने अंबरपेट पुलिस के पास अल्लू अर्जुन के खिलाफ गलत जानकारी देने का आरोप में शिकायत दर्ज कराई है और इस केस में कार्रवाई की भी मांग की है।

 

काम की बात करें तो अल्लु अर्जुन स्टारर पुष्पाः द राइज पिछले साल 17 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। बॉक्स-ऑफिस पर भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म की तरह ही इसके गाने भी लोगों द्वारा खूब पसंद किए गए थे, जिस पर लोगों ने रील्स बना-बनाकर खूब वायरल कीं।

Content Writer: suman prajapati

FIRPushpaAllu ArjunBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...