main page

Ganesh Chaturthi 2021: धूम धड़ाके के साथ बप्पा को घर लाईं दिव्यंका त्रिपाठी, युविका-प्रिंस समेत इन स्टार्स के घर भी विराजे श्री गणेश

Updated 10 September, 2021 08:31:18 AM

सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश के जन्म का का पावन पर्व ''गणेश चतुर्थी'' आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज से गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हालांकि कोरोना के चलते  महाराष्ट्र सरकार तमाम तरह के ऐहतियात बरत रही हैं। मुंबई में गणेश उत्सव को देखते हुए 10 से 19 सितंबर तक धारा 144 लगा दी गई है।चाहे लोग कोरोना के चलते इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से नहीं मना रहे हैं पर उनका उत्साह क

मुंबई: सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश के जन्म का का पावन पर्व 'गणेश चतुर्थी' आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज से गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हालांकि कोरोना के चलते  महाराष्ट्र सरकार तमाम तरह के ऐहतियात बरत रही हैं। मुंबई में गणेश उत्सव को देखते हुए 10 से 19 सितंबर तक धारा 144 लगा दी गई है।

Bollywood Tadka

चाहे लोग कोरोना के चलते इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से नहीं मना रहे हैं पर उनका उत्साह कम भी नहीं हैं। इस अवसर पर तमाम बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया। 9 सितंबर की शाम को कई टेलीविजन हस्तियों को स्पाॅट किया गया जब वे बप्पा की मूर्तियों को लेने पहुंचे। दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, प्रिंस नरूला समेत कई स्टार्स ने इस साल बप्पा का स्वागत किया। आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया पति विवेक दहिया के साथ बप्पा को लेने पहुंची। इस दौरान दिव्यांका रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं विवेक व्हाइट शर्ट और जींस में दिखे। तस्वीरों में विवेक बप्पा की मूर्ति को उठाए नजर आए। कपल ने ढोल के साथ बप्पा का शानदार स्वागत किया। 

Bollywood Tadka

युविका चौधरी-प्रिंस नरूला

गणेश चतुर्थी से एक रात पहले एक्ट्रेस युविका चौधरी भी पति प्रिंस नरूला के साथ मंगलमूर्ति की प्रतिमा लेने गणपति स्टॉल पहुंचे। इस दौरान कपल की फैमिली भी साथ थी। 

Bollywood Tadka

राहुल वैद्य

'बिग बाॅस 14' के फर्स्ट रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य पिता के साथ बप्पा को लेने पहुंचे। इस दौरान दोनों बाप बेटा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। राहुल शादी के बाद पहली बार पत्नी दिशा परमार के साथ गणेश चतुर्थी मनाएंगे। 

Bollywood Tadka
 

अर्जुन बिलजानी

अर्जुन बिजलानी के घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी से एक रात पहले अर्जुन अपने बेटे के साथ मंगलमूर्ति की प्रतिमा लेने गणपति स्टॉल पहुंचे।

Bollywood Tadka

इस दौरान उनकी पत्नी भी नजर आईं। अर्जुन के घर में बप्पा का भव्य पंडाल सजाते हैं। हर साल पंडाल की अलग-अलग थीम होती है।


 

Content Writer: Smita Sharma

Ganesh Chaturthi 2021Divyanka TripathiRahul VaidyaArjun BijlaniPrince Narulayuvika chaudharyGanpati idolsLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...