main page

ईद के खास दिन पर 11 महीने का हुआ गौहर का लाडला, जेहान की प्यारी सी स्माइल बना देगी आपका दिन

Updated 11 April, 2024 12:12:42 PM

एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। उन्होंने साल 2020 में म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद से निकाह किया था। शादी के ठीक 2 साल बाद गौहर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं 10 मई 2023 को गौहर ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा। पूरे 10 महीने बाद यानि 20 मार्च 2024 को उन्होंने मक्का में उमराह के दौरान अपने बेटे का चेहरा रिवील किया। वहीं अब ईद के खास दिन पर उनका लाडला 11 महीने का हो गया है।

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। उन्होंने साल 2020 में म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद से निकाह किया था। शादी के ठीक 2 साल बाद गौहर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

Bollywood Tadka

10 मई 2023 को गौहर ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा। पूरे 10 महीने बाद यानि 20 मार्च 2024 को उन्होंने मक्का में उमराह के दौरान अपने बेटे का चेहरा रिवील किया। वहीं अब ईद के खास दिन पर उनका लाडला 11 महीने का हो गया है।

Bollywood Tadka

 

ऐसे में उन्होंने अपने लाडले की प्यारी तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी। पहली तस्वीर में जेहान बेड पर खड़े हैं। जेहान को किसी ने थाम रखा है। तस्वीर में जेहान ब्लू कुर्ते में दिख रहे हैं। जेहान कैमरे के सामने बड़ी सी मुस्कान बिखेर रहे हैं।

Bollywood Tadka

दूसरी तस्वीर मक्का में उमराह के दौरान की है। इस तस्वीर में जेहान पापा के कंधे पर सिर रख सोए नजर आ रहे हैं। वहीं गौहर प्यार से उनका सिर चूम रही हैं। तीसरी तस्वीर में जेहान मम्मी-पापा संग फ्लाइट में नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों के साथ गौहर ने लिखा-'अल्लाहुम्मा बारिक. 🤲🏻 10 अप्रैल को हमने रमज़ान का मुबारक महीना पूरा किया और मेरा ज़ेहान 11 महीने का हो गया। अल्हम्दुलिल्लाह। हमने पूरी मानवता के लिए प्रार्थना की है, हम आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं। #myZehan ♥️ माशअल्लाह। आप हमारी सारी दुनिया को रोशन करते हैं। 😘😘😘😘😘😘 महीने के हमारे विशेष क्षण साझा कर रहे हैं। भारत और बांग्लादेश में सभी को चाँद मुबारक। और ईद मुबारक दुनिया 🌙🌸।' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो गौहर हाल ही में रियालिटी डांस शो झलक दिखला जा में बतौर एंकर नजर आईं थीं। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Gauahar KhansonZehaan11 month oldEidBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...