main page

10 महीने के बेटे संग उमरा करने पहुंचीं गौहर, मस्जिद-अल-नबावी में बैठ फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Updated 20 March, 2024 02:25:23 PM

रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। एक्ट्रेस गौहर खान भी इस महीने को बड़ी शिद्दत से मनाती हैं। वो रोजे भी रखती हैं और उनके पति के साथ ही पूरा परिवार भी अपनी हिस्सेदारी रमजान में देता है। इस साल एक्ट्रेस का रमजान काफी खास है और इसकी खास वजह भी है। गौहर अपने परिवार के साथ मल्का गई हैं।  परिवार पहली बार उमरा करने के लिए सऊदी अरब में हैं। यह कपल फिलहाल मदीना में है और जल्द ही तीर्थयात्रा पूरी करने के लिए मक्का जाएगा।

मुंबई: रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। एक्ट्रेस गौहर खान भी इस महीने को बड़ी शिद्दत से मनाती हैं। वो रोजे भी रखती हैं और उनके पति के साथ ही पूरा परिवार भी अपनी हिस्सेदारी रमजान में देता है। इस साल एक्ट्रेस का रमजान काफी खास है और इसकी खास वजह भी है। गौहर अपने परिवार के साथ मल्का गई हैं।  परिवार पहली बार उमरा करने के लिए सऊदी अरब में हैं। यह कपल फिलहाल मदीना में है और जल्द ही तीर्थयात्रा पूरी करने के लिए मक्का जाएगा।

Bollywood Tadka

ऐसा पहली बार नहीं है वो पहले भी जाती रही हैं लेकिन इस बार फिर भी खास है क्योंकि बेटे ज़ेहान के साथ ये पहली बार है।  गौहर खान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी यात्रा की झलकियां शेयर करती रही हैं, जो उनके फैंस लगातार देखते हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गौहर और जैद को 10 महीने के बेटे ज़ेहान  के साथ पहली बार मस्जिद अल नबावी का दौरा करते देखा जा सकता है। पवित्र तीर्थस्थान की ओर अपने बच्चे की मासूम अदा को देखकर गौहर खान की आंखों में आंसू आ गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मदीना में मस्जिद अल नबावी को देख गौहर के बेटे उसकी ओर दोनों हाथ बढ़ाए दिख रहे हैं। वहीं गौहर इस वीडियो में सिसक-सिसककर रोती दिख रही हैं। उन्हें रोता देख जैद उन्हे पानी देते हैं। सभी जमीन पर एक साथ बैठकर रोजा खोलते नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka

उन्होंने अपनी भावनाओं को जताते हुए लिखा-'जब आप यहां आते हैं तो जो भावनाएं महसूस होती हैं, चाहे आप कितनी भी बार जाएं, यह केवल आपके दिल में मौजूद ईमान से आती हैं। लेकिन आप अपने बच्चे को पहली बार मस्जिद अल नबावी में अपने हाथ फड़फड़ाते हुए देखने की भावना को कैसे समझा सकते हैं। सुभान अल्लाह।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

बता दें, गौहर खान का सालों का सपना पूरा हो गया है। उनकी ख्वाहिश थी कि वो अपने बेबी और पति जैद के साथ रमजान के पाक महीने में मक्का और मदीना जाएं। अब उनका ये सपना जाहिर तौर पर पूरा हो गया है। बेटे के साथ उन्होंने अपना पहला उमराह कर लिया है और यही वजह है कि वो इमोशनल हो रही हैं। रमज़ान 2023 के दौरान अपने पहले उमरा के बाद गौहर खान की यह मक्का और मदीना की दूसरी यात्रा है। इस बार उनके साथ उनके पति और बेटा भी है।

 

Content Writer: Smita Sharma

Gauhar KhanumrahsonhusbandactressEmotionalZaid DarbarZehaanBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...