main page

आर्यन की जमानत का मैसेज देखते ही आंखों से बरस पड़े थे मां गौरी के आंसू, घुटने पर बैठ हाथ जोड़ की प्रार्थना, SRK को अक्षय-सलमान ने किया कॉल

Updated 29 October, 2021 02:31:40 PM

: करीब 3 हफ्तों के बाद शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में जमानत मिली। कपल कई दिनों से आर्थर जेल में सजा काट रहे लाडले को बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे थे। गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट  ने आर्यन खान की जमानत मंजूर कर ली। माना जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को आर्यन खान जेल से रिहा हो जाएंगे और तीन हफ्ते बाद अपने माता-पिता से मिलेंगे। बेटे की रिहाई की खबर सुनते ही शाहरुख और और गौरी अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए।

मुंबई: करीब 3 हफ्तों के बाद शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में जमानत मिली। कपल कई दिनों से आर्थर जेल में सजा काट रहे लाडले को बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे थे। गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट  ने आर्यन खान की जमानत मंजूर कर ली। माना जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को आर्यन खान जेल से रिहा हो जाएंगे और तीन हफ्ते बाद अपने माता-पिता से मिलेंगे। बेटे की रिहाई की खबर सुनते ही शाहरुख और और गौरी अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि जैसे ही शाहरुख खान को आर्यन खान की जमानत की खबर मिली तो उनके चेहरे पर एक शांति सी छा गई थी। मानो अब उन्हें कोई चिंता नहीं। इतना ही नहीं, उनकी आंखों में बेटे को जमानत मिलने की खबर सुनते ही आंसू आ गए थे। ऐसा ही कुछ हाल गौरी खान का भी था।

Bollywood Tadka

आंसूओं में अपना बर्थडे  मनाने वाली गौरी को जब बेटे की जमानत की खबर मिली तो वह भी काफी इमोशनल हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक ही गौरी के आंसू तभी बरस पड़े थे, जब उन्हें आर्यन की जमानत का मैसेज मिला। उन्हें रोते हुए घुटनों के बल जमीन पर गिरकर प्रार्थना करते देखा गया था।

Bollywood Tadka

सलमान-अक्षय ने किया काॅल

आर्यन खान की जमानत की खबर जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद शाहरुख खान के दोस्तों को मिली, सभी उनके पास फोन करने लगे। अक्षय कुमार, सलमान खान और सुनील शेट्टी ने शाहरुख खान को फोन कर उन्हें बधाई दी। शाहरुख के अलावा गौरी खान के पास भी फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं सुहाना खान ने आर्यन के यूएस और यूके के दोस्तों से बात की है और उन्हें उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा।


जमानत की खबर आने पर मन्नत में नहीं थे SRK

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए शाहरुख खान से जुड़े सूत्र ने बताया कि आर्यन को जमानत मिलने की खबर आने पर सुपरस्टार अपने घर पर नहीं थे।  शाहरुख खान, अपने बेटे आर्यन के गिरफ्तार होने के बाद से मुंबई के ट्राईडेंट होटल में रह रहे थे। इतना ही नहीं शाहरुख अपनी गाड़ी BMW के बजाए हुंडई क्रेटा  का इस्तेमाल ट्रेवल के लिए कर रहे थे।

Content Writer: Smita Sharma

Gauri KhanAryan KhanbailDrug CaseSalman KhanAkshay KumarShahrukh KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...