main page

Good News: यामी गौतम-आदित्य धर के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, नन्हें शहजादे का किया स्वागत

Updated 20 May, 2024 12:13:10 PM

बॉलीवुड कपल यामी गौतम और आदित्य धर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। दोनों ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे मुन्ने के नाम का भी खुलासा किया है। इस गुड न्यूज के बाद कपल को फैंस और करीबियों की खूब

 मुंबई.  बॉलीवुड कपल यामी गौतम और आदित्य धर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। दोनों ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे मुन्ने के नाम का भी खुलासा किया है। इस गुड न्यूज के बाद कपल को फैंस और करीबियों की खूब बधाइयां मिल रही हैं।

 

20 मई को यह खुशखबरी देते हुए आदित्य धर और यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें भगवान शिव अपने हाथों में एक बच्चे को लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में लिखा है- 'हम हमारे प्यारे बेटे वेदविद  (Vedavid) के बारे में अनाउंस करते हुए काफी रोमांचित हैं। कृप्या उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम सूर्या अस्पताल के असाधारण रूप से समर्पित और अद्भुत चिकित्सा पेशेवरों, विशेष रूप से डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी विशेषज्ञता और अथक प्रयासों ने इस खुशी के अवसर को संभव बनाया।"


उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत यात्रा पर निकल रहे हैं, हम उत्सुकता से अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उसके द्वारा हासिल किए गए प्रत्येक मील के पत्थर के साथ, हम आशा और विश्वास से भरे हुए हैं कि वह बड़ा होकर हमारे लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।" हमारा पूरा परिवार और साथ ही हमारा प्यारा देश।" 

 

 

बता दें, यामी गौतम ने फिल्म निर्माता आदित्य धर से साल 2021 में शादी की थी और शादी के 3 साल बाद अपने पहले बच्चे यानी बेटे का स्वागत किया है।

Content Writer: suman prajapati

Good NewsYami GautamAditya Dharparentsbaby boyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...