main page

हीना खान की ऑनस्क्रीन भाभी हैं प्रेग्नेंट, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम पूजा जोशी ने शेयर की Good News

Updated 21 July, 2023 10:57:38 AM

पूजा जोशी ने 20 जुलाई 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज खास अंदाज में शेयर की।

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हीना खान की ऑनस्क्रीन भाभी ‘वर्षा’ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस पूजा जोशी जल्द ही मां बनने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस काफी समय से किसी शो में भी नजर नहीं आईं हैं, ऐसे में अब खबर सामने आईं हैं कि पूजा मां बनने वाली हैं। आपको बतां दें कि एक्ट्रेस इस बार दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

पूजा जोशी ने 20 जुलाई 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज खास अंदाज में शेयर की। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की फोटो शेयर की है जिसमें देखा जा सकता हो कि पूजा की लाडली ने अपने हाथ में एक बोर्ड पकड़ रखा है जिसपर लिखा था ‘जल्द ही बड़ी दीदा बनने जा रही हूं।’

 

एक्ट्रेस से अपने पती और बेटी के साथ फोटो शेयर कर बेबी बंप भी फ्लॉंट किया है। ऐसे में फैंस पूजा को खूब बधाई दे रहें हैं। पूजा जोशी ने साल 2015 में बिजनेसमैन मनीष अरोड़ा से शादी की थी। इसके दो साल बाद 2017 में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘वर्षा’ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। शो में हीना की भाभी का रोल प्ले कर पूजा ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। हालांकी इस शो के बाद एक्ट्रेस शोबिज से दूर हो गईं और अपनी पर्सनल लाइप में बिजी हैं।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Yeh Rishta Kya Kehlata HaiPooja JoshipregnantACTRESS

loading...