main page

फिर प्यार में पड़े हनी सिंह! मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें शेयर की तस्वीर,यूजर्स का दावा इस हसीना को डेट कर रहे हैं रैपर

Updated 21 October, 2022 09:35:06 AM

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले ही हनी सिंह ने पत्नी शालिनी तलवार से अलग हुए हैं। कपल ने 20 साल पुरानी शादी को तोड़ते हुए तलाक लिया। वहीं अब खबरें हैं कि तलाक के बाद हनी सिंह का दिल किसी और हसीना के लिए धड़कने लगा है। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि सिंगर मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं।

मुंबई: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले ही हनी सिंह ने पत्नी शालिनी तलवार से अलग हुए हैं। कपल ने 20 साल पुरानी शादी को तोड़ते हुए तलाक लिया।

Bollywood Tadka

वहीं अब खबरें हैं कि तलाक के बाद हनी सिंह का दिल किसी और हसीना के लिए धड़कने लगा है। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि सिंगर मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 दरअसल, 18 अक्टूबर 2022 को हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में लड़की का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था लेकिन हनी सिंह ने उस लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। दो हाथों की एक क्लोजअप तस्वीर शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा था- 'ये सब हमारे बारे में है। मी एंड यू!! मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर अब आउट हो गया है!! अपने प्रियजनों के साथ रील बनाएं।'

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर हनी सिंह की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अब इस तस्वीर को देख एक 'Reddit' यूजर ने दावा किया है कि हनी सिंह को एक्ट्रेस टीना थडानी में अपना प्यार मिल गया है। अपने रेडिट हैंडल पर इस यूजर ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें पहली तस्वीर हनी सिंह द्वारा पोस्ट की गई है।

Bollywood Tadka

हनी सिंह ने उस लड़की हाथ पकड़ा हुआ है।

Bollywood Tadka

दूसरी तस्वीर टीना थडानी की है, जिसमें उन्होंने वही ब्रेसलेट पहना हुआ है जो हनी सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उस लड़की ने पहना है।

Bollywood Tadka

हनी सिंह और उनकी पूर्व पत्नी शालिनी तलवार का अब तलाक हो चुका है। स्कूल के समय से ही हनी सिंह, शालिनी को अपना दिल दे बैठे थे और फिर दोनों ने 20 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय चल ना सका और 20 साल से ज्यादा का यह रिश्ता 3 अगस्त 2022 को टूट गया।  

अभी तक सिंगर ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस और नेटिजंस को यकीन है कि रैपर हनी सिंह, टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।हनी सिंह वाकई टीना को डेट कर रहे हैं या नहीं, यह जल्द पता चल जाएगा।

 


 

Content Writer: Smita Sharma

Yo Yo Honey SinghpictureTina ThadaniBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...