main page

Video: तलाक के बाद Honey Singh के जिंदगी में फिर लौटा प्यार, इस माडल का हाथ थामे आए नजर

Updated 07 December, 2022 12:54:44 PM

तलाक के बाद हनी सिंह के जिंदगी में फिर लौटा प्यार।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, रैपर, म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह (honey singh) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रैपर की जिंदगी में प्यार ने दोबार दस्त दी है। शालिनी तलवार (Shalini Talwar) से तलाक लेने के बाद अब हनी सिंह का दिल मॉडल टीना ठडानी (tina thadani) पर आया है।

 

तलाक के बाद हनी सिंह के जिंदगी में फिर लौटा प्यार
हाल ही में हनी सिंह दिल्ली के एक इंवेंट में नजर आए, जहां उन्हें अपनी लव लेडी के साथ स्पॉट किया गया। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

वहीं इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने उनके लुक और फिटनेस की तारीफ की तो कई लोगों ने उनके मजे भी लिए। किसी एक यूजर ने लिखा कि 'तभी तो तलाक हुआ नई गर्लफ्रेंड से जो मिलवाना था।'

 

बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी (honey singh wife) ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर कराई है।

 

हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने ये भी दावा किया था कि कई सारी महिलाओं के साथ हनी सिंह के शारीरिक संबंध हैं। शालिनी का कहना है कि किसी भी कॉन्सर्ट या सिंगगिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं। इसके अलावा शानिली ने ये भी खुलासा किया है कि हनी सिंह ने उनके माता-पिता और छोटी बहन का भी शोषण किया है।बता दें कि दोनों ने साल 2011 में चोरी छुपके शादी रचाई थी। वहीं शादी के तीन साल बाद हनी सिंह ने शालिनी को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था। 

News Editor: Deepender Thakur

Honey Singhtina thadaniHoney Singh new girlfriendHoney Singh ex wife Shalini Talwar

loading...