main page

हार्ट अटैक ने ली एक और जान: नहीं रहे 'बिनाका गीतमाला' के राजा  अमीन सयानी, 91 की उम्र में रेडियो सरताज ने ली अंतिम सांस

Updated 21 February, 2024 12:43:29 PM

बी-टाउन इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह के निधन के बाद एक और स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये और कोई नहीं बल्कि  रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी हैं। अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है।

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह के निधन के बाद एक और स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये और कोई नहीं बल्कि  रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी हैं। अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है।

Bollywood Tadka

 

 

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात हाॅस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट फेल होने के कारण उनका निधन हुआ है। बेटे राजिल सयानी ने आगे बताया कि वह जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए जल्द ही वह अपना स्टेटमेंट जारी करेंगे। 

Bollywood Tadka


21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में अमीन सयानी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के रूप में की थी लेकिन आजादी के बाद हिंदी की तरफ रुख कर लिया था। इन्होंने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 जिंगल्स भी गाए हैं। अमीन सयानी ने 1952 में प्रसारित शो 'गीतमाला' से पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। उस जमाने में नंबर वन रहा ये शो लंबे समय तक प्रसारित हुआ। 1952 से शुरू हुआ ये 1994 तक चला था।

Bollywood Tadka

'गीतमाला' से अमीन सयानी पहले होस्ट बन गए थे, जिन्होंने म्यूजिक के बारे में अपनी समझ को शो के जरिए जाहिर किया था। इन्होंने अपनी जादूई आवाज से दर्शकों पर सालों राज किया।

Content Writer: Smita Sharma

iconicradio presenterAmeen SayaniPasses AwayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...