महानायक अमिताभ बच्चन एक और घर मालिक बन गए हैं। बिग बी ने मुंबई में करीब 12000 वर्ग फुट में फैला पार्थेनन की 31वीं मंजिल खरीदी है। इस खबर के बाद से मुंबई के फोर बंगला इलाके में ये चर्चा होने लगी कि बिग बी अब यहां रहेंगे लेकिन बच्चन इस शानदार नई जगह में नहीं रहेंगे।
19 Sep, 2022 12:47 PMमुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन एक और घर मालिक बन गए हैं। बिग बी ने मुंबई में करीब 12000 वर्ग फुट में फैला पार्थेनन की 31वीं मंजिल खरीदी है। इस खबर के बाद से मुंबई के फोर बंगला इलाके में ये चर्चा होने लगी कि बिग बी अब यहां रहेंगे लेकिन बच्चन इस शानदार नई जगह में नहीं रहेंगे।

उनसे जुड़े सूत्र ने इस बारे में कहा- 'अमिताभ बच्चन ने इसे निवेश के लिए खरीदा है।' ये खबर पार्थेनन में रहने वाले लोगों का दिल तोड़ सकती हैं जो जो बिग बी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही 5 बंगले हैं। करीब 10 हजार वर्गफीट में फैले 'जलसा' में वे परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। बिग बी सालों तक माता-पिता के साथ यहीं रहे।

तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका ऑफिस है जबकि चौथा बंगला वत्स है। सबके अलावा 2013 में भी उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपए का बंगला 'जलसा' के ठीक पीछे खरीदा था। इतना ही नहीं बीते साल मई महीने में 5184 स्क्वायर फीट की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी।