सिंगर हिमांशी खुराना का बिग बाॅस फेम आसिम रियाज संग रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहता है। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा सभी का दिल जीतने में कामयाब रही है। फैंस इस जोड़ी को हमेशा साथ देखना पसंद करते हैं।
04 Nov, 2020 11:41 AMमुंबई: सिंगर हिमांशी खुराना का बिग बाॅस फेम आसिम रियाज संग रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहता है। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा सभी का दिल जीतने में कामयाब रही है। फैंस इस जोड़ी को हमेशा साथ देखना पसंद करते हैं।
अब करवा चौथ के मौके पर हिमांशी के हाथों पर मेहंदी रच गई है।हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने हाथों में मेहंदी लगाती दिख रही हैं।
हिमांशी का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगी सिंगर आसिम के लिए व्रत रखने जा रही हैं। ऐसा अभी तक उनकी तरफ से नहीं बताया गया है, लेकिन उनका मेहंदी लगाना इस खबर को हवा दे रहा है।
सामने आए वीडिया में हिमांशी के दोस्त भी एक्ट्रेस की टांग खीचते दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हिमांशी शादी करने जा रही हैं। वीडियो में हिमांशी जरूर हंस रही हैं, लेकिन उनकी आसिम रियाज संग खूबसूरत केमिस्ट्री किसी से नहीं छिपी है।
बिग बॉस के पिछले सीजन में आसिम और हिमांशी का प्यार परवान चढ़ा था।आसिम ने देश के सबसे बड़े रियलिटी शो पर हिमांशी को प्रपोज किया था। हाल ही में दोनों के रिलेशन को एक साल पूरा हुआ है।
काम की बात करें तो आसिम और हिमांशी ने कई म्यूजिक वीडियो आ चुके हैं। फिर चाहे वो नेहा कक्कड़ का रोमांटिक ट्रैक हो या फिर पिछली बार रिलीज हुआ अफसोस करोगे हो।