main page

नदी किनारे चिल...राघव जुयाल संग पहाड़ों में घूम रही हैं शहनाज गिल! जी रही हैं देसी लाइफ

Updated 30 April, 2024 03:12:21 PM

'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज गिल इन दिनों मायानगरी की चकाचौंध से दूर पहाड़ों में सकून से पल बिता रही हैं। इस ट्रिप की कई तस्वीरें  और वीडियोज शहनाज ने इंस्टा पर शेयर किए हैं। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि शहनाज कोरियोग्राफर और अपने खास दोस्त राघव जुयाल के साथ इस ट्रिप को एंजाॅय कर रही हैं।

मुंबई:'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज गिल इन दिनों मायानगरी की चकाचौंध से दूर पहाड़ों में सकून से पल बिता रही हैं। इस ट्रिप की कई तस्वीरें  और वीडियोज शहनाज ने इंस्टा पर शेयर किए हैं।

Bollywood Tadka

 

वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि शहनाज कोरियोग्राफर और अपने खास दोस्त राघव जुयाल के साथ इस ट्रिप को एंजाॅय कर रही हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, राघव भी इस समय पहाड़ों में हैं। ऐसे में फैंस का कहना है कि शहनाज भी उन्हीं के साथ हैं। वहीं अब शहनाज ने एक बार फिर अपने इस ट्रिप से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। तस्वीरों में शहनाज नदी किनारे कैंडिड पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka

ग्रे टाॅप,ब्लैक ट्राउजर, खुले बाल और नो-मेकअप में उनका कैजुअल लुक देखने को मिल रहा है। नेचर में शहनाज कितना एंजाॅय कर रही हैं ये उनके चेहरे की खुशी साफ बता रही है। एक वीडियो में शहनाज नदी किनारे दिल खोलकर डांस कर रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि लंबे समय शहनाज और राघव की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही वरुण शर्मा के साथ 'सब फर्स्ट क्लास' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह नोरा फतेही, जाॅन अब्राहम के साथ फिल्म '100 पर्सेंट' में दिखेंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillEnjoyHimalayaVacationRaghav JuyalBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...