main page

मेरे लिए बड़ा दिन..जहीर इकबाल संग अफेयर्स की खबरों के बीच सोनाक्षी ने की सगाई,शख्स के कंधे पर हाथ रख फ्लाॅन्ट की इंगेजमेंट रिंग!

Updated 09 May, 2022 12:10:47 PM

बाॅलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कई महीनों से वह एक्टर जहीर इकबाल संग अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कई इंटरव्यूज में सोनाक्षी ने उन्हें सिर्फ दोस्त बताया है। इसी बीच सोनाक्षी ने फैंस के साथ एक ऐसी गुड न्यूज शेयर की जिसे सुन उन्हें हर कोई मुबारकबाद दे रहा है। अरे भई बात ये है कि बाॅलीवुड की इस डीवा ने सगाई कर ली है। सोनाक्षी के अचानक सगई करने की खबर ने फैंस को हैरान तो किया है लेकिन ये

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कई महीनों से वह एक्टर जहीर इकबाल संग अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कई इंटरव्यूज में सोनाक्षी ने उन्हें सिर्फ दोस्त बताया है। इसी बीच सोनाक्षी ने फैंस के साथ एक ऐसी गुड न्यूज शेयर की जिसे सुन उन्हें हर कोई मुबारकबाद दे रहा है।

Bollywood Tadka

अरे भई बात ये है कि बाॅलीवुड की इस डीवा ने सगाई कर ली है। सोनाक्षी के अचानक सगई करने की खबर ने फैंस को हैरान तो किया है लेकिन ये खबर सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

Bollywood Tadka

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन अलग-अलग फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह अपनी खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग फ्लाॅन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने लविंग फिऑन्से के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी के मिस्ट्री लविंग फिऑन्सेका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन हर फोटो में सोनाक्षी अपनी रिंग जरूर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

 दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने डार्लिंग पार्टनर के कंधे पर प्यार से हाथ रखकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पार्टनर का हाथ थामे हुए मुस्कुरा रही हैं। सोनाक्षी की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है।

Bollywood Tadka

भले ही सोनाक्षी ने अपने पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन  फिऑन्से संग सोनाक्षी के रोमांटिक पोज दोनों के रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने लिखा-'मेरे लिए ये बड़ा दिन है।  मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं। विश्वास नहीं कर सकता कि यह SO EZI था !!!!'

 

सोनाक्षी सिन्हा की सगाई की खबर ने फैंस को तो सुपर हैप्पी कर दिया है लेकिन एक्ट्रेस का पोस्ट जानकर फैंस अब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वो लकी इंसान कौन है जिसे उन्होंने अपने हमसफर बनाया है।

Content Writer: Smita Sharma

Sonakshi Sinhaengagedengagement ringmystery manBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...