main page

शिखर पहाड़िया की दीवानी जाह्नवी: 'शिक्खू' के नाम का नेकलेस पहन 'मैदान' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं 'मिस कपूर', यूनिक तरीके रिश्ते पर लगाई मोहर

Updated 10 April, 2024 12:12:33 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से  खबरें हैं कि वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, लेकिन 'चुपके-चुपके'। यानी अभी तक उन्होंने अपने इस रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई थी। ना ही कुछ बोला था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से  खबरें हैं कि वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, लेकिन 'चुपके-चुपके'। यानी अभी तक उन्होंने अपने इस रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई थी। ना ही कुछ बोला था।

 

Bollywood Tadka

 

 

लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उनकी डेटिंग कंफर्म हो गई है। खुद जाह्नवी ने इस रिश्ते पर मोहर लगाई है। दरअसल, जाह्नवी ने मंगलवार मंगलवार की रात को पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में शिरकत की। 

Bollywood Tadka


जाह्नवी के लुक की बात करें तो 'मैदान' के प्रीमियर में जाह्नवी कपूर को ऑल व्हाइट लुक में देखा गया। व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट और मैचिंग हील्स पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अपने लुक को जाह्नवी ने व्हाइड हैंडबैग और मैचिंग शाइनी स्टड्स के साथ कंपलीट किया।

Bollywood Tadka

 

 

यहां पर उनके लुक्स से ज्यादा जाह्ननी के गले में चमक रहे सिल्वर  कस्टामइज्ड नेकलेस ने सारा ध्यान खींच लिया। इस नेकलेस पर  रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा था जिसे वह प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं, वो लिखा हुआ था। बस फिर क्या था डल गया शोर कि जाह्नवी शिखर को डेट कर रही हैं।Bollywood Tadka
शिक्खू जाह्नवी के बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेक है।  27 साल की जान्हवी कपूर पिछले साल करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आई थीं। यहां पर जब करण ने उनसे पूछा कि उनके मोबाइल में स्पीड डायल में किसका नंबर सेव है तो जल्दबाजी में उनके मुंह से 'शिक्खू...' निकलते-निकलते रह गया और वो हंसते हुए चुप हो गईं। उन्होंने कहा, 'पापा, खुशू और शिक्...'।

Bollywood Tadka

इससे पहले जूम को दिए इंटरव्यू में जान्हवी कपूर के पापा बोनी ने उनके रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने शिखर पहाड़िया की तारीफों के पुल बांध दिए थे। कहा था कि वो शिखर से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें हमेशा से पता था कि वो जान्हवी के साथ रहेगा। कहीं नहीं जाएगा। बेटी का एक्स कभी नहीं बनेगा। वो ना सिर्फ जान्हवी बल्कि अर्जुन या उनकी भी मदद करते हैं। सपोर्ट में खड़े रहते हैं।


Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Janhvi KapoordatingShikhar PahariyanecklaceMaidaanScreeningBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...