main page

शिखर पहाड़िया संग महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जाह्नवी, भस्म आरती में शामिल हुआ रयूमर्ड कपल

Updated 04 December, 2023 04:47:11 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बेहद धार्मिक हैं। उन्हें अक्सर कई धार्मिक स्थलों पर स्पाॅट किया जाता है। जाह्नवी हाल ही में उज्जेन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान जाह्नवी के बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी थे। दोनों ने भस्म आरती में हिस्सा लिया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बेहद धार्मिक हैं। उन्हें अक्सर कई धार्मिक स्थलों पर स्पाॅट किया जाता है। जाह्नवी हाल ही में उज्जेन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान जाह्नवी के बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी थे। दोनों ने भस्म आरती में हिस्सा लिया।

Bollywood Tadka

इस दौरान वह लगभग 2 घंटे तक आरती में शामिल रही और भोले शंभू भोलेनाथ के साथ इस भव्य आरती को निहारती नजर आई। बता दें कि भस्म आरती के दौरान उन्होंने कई बार तालियां बजाई और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी दिखाई दी।

Bollywood Tadka

 इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो जाह्नवी पिंक साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। झुमके और हाफ ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस जाह्नवी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। इसके अलावा जान्हवी जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ पैन-इंडिया फिल्म 'देवरा' में भी नजर आएंगी।

Bollywood Tadka


 

Content Writer: Smita Sharma

Janhvi KapoorBlessingsUjjainMahakal TempleRumoured BFShikhar PahariyaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...