main page

सवेरे-सवेरे नंगे पांव सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची जाह्नवी, नवरात्रि पर शिखर पहाड़िया की मां के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

Updated 09 April, 2024 10:54:31 AM

बाॅलीवुड की 'धड़क गर्ल 'जाह्नवी कपूर  भगवान में अटूट आस्था है। उन्हें अक्सर भगवान के दरबार में हाजिरी लगाते देखा जाता है। बर्थडे पर जाह्नवी जहां रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी के साथ तिरुपति बाला जी के दर्शन करने पहुंची थी। वहीं अब नवरात्रि के मौके पर उन्होंने मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन किए।

मुंबई: बाॅलीवुड की 'धड़क गर्ल 'जाह्नवी कपूर  भगवान में अटूट आस्था है। उन्हें अक्सर भगवान के दरबार में हाजिरी लगाते देखा जाता है। बर्थडे पर जाह्नवी जहां रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी के साथ तिरुपति बाला जी के दर्शन करने पहुंची थी। वहीं अब नवरात्रि के मौके पर उन्होंने मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन किए।

 

Bollywood Tadka

कहा जा रहा है कि वो घर से मंदिर तक नंगे पांव चलकर गईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जाह्नवी मंगलवार की सुबह द्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। मालूम हो कि आज से ही नवरात्रि शुरू हुई है और पूरे देश में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

Bollywood Tadka

नौ दिनों तक देवी मां के अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान जाह्नवी लाइट पिंक सूट में दिखीं। उन्होंने नो मेकअप लुक कैरी किया था। इस दौरान उनके साथ सिक्योरिटी और उनकी पूरी टीम भी थी। इतना ही नहीं जाह्नवी के साथ शिखर पहाड़िया की मां भी नजर आईं।  ये भी बताया जा रहा है कि जान्हवी ने पापा बोनी कपूर की अपकमिंग मूवी 'मैदान' के लिए प्रार्थना की है।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो जाह्नवी आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' का नाम शामिल है।

Bollywood Tadka

जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की 'देवरा पार्ट 1' 10 अक्टूबर 2024 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म 'देवरा' में जाह्नवी और एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

यह जाह्नवी की पहली तेलुगु फिल्म है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर राम चरण की फिल्म 'आरसी 16' में भी नजर आने वाली हैं। जाह्नवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में भी दिखेंगी। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Janhvi KapoorVisitsSiddhivinayak TempleBarefootBoyfriendShikhar PahariyaMotherNavaratri 2024Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...