main page

20 साल बाद मुकम्मल हुआ प्यार: बाॅयफ्रेंड बेन अफ्लेक संग शादी के बंधन में बंधी जेनिफर लोपेज, व्हाइट गाउन में खूबसूरत दिखी हसीना

Updated 18 July, 2022 10:38:36 AM

हाॅलीवुड के चर्चित कपल जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपने लगभग 20 साल पुरानी लव स्टोरी के मुकम्मल किया। दोनों ने इसी साल अप्रैल के महीने में सगाई की थी। 20 सालों बाद इस लव स्टोरी को एक खूबसूरत अंजाम देते हुए 49 जेनेफर लोपेज ने शनिवार देर रात लास वेगस में 52 साल के बेन अफ्लेक संग शादी रचाई।

लंदन: हाॅलीवुड के चर्चित कपल जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपने लगभग 20 साल पुरानी लव स्टोरी के मुकम्मल किया। दोनों ने इसी साल अप्रैल के महीने में सगाई की थी। 20 सालों बाद इस लव स्टोरी को एक खूबसूरत अंजाम देते हुए 49 जेनेफर लोपेज ने शनिवार देर रात लास वेगस में 52 साल के बेन अफ्लेक संग शादी रचाई।

Bollywood Tadka

रविवार को जेनिफर ने इसकी घोषणा कर दी। शादी के बाद जेनिफर लोपेज ने अपना नाम बदलकर जेनिफर अफ्लेक कर लिया है। हाल ही में कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो जेनिफर व्हाइट गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं। वहीं बेन ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम में नजर आए।

Bollywood Tadka


जेनिफर और बेन ने एक न्यूजलेटर के जरिए अपनी शादी की घोषणा की। जेनिफर ने इसमें लिखा- 'प्यार खूबसूरत होता है, प्यार दयालु होता है। इसी से प्यार सहनशील भी होता है। 20 साल का इंतजार। जैसा कि हम चाहते थे।'इसके आखिर में जेनिफर ने अपना नाम मिसेज जेनिफर लिन अफ्लेक लिखा है।

Bollywood Tadka

सगाई के बाद पहले हो चुके हैं अलग

दोनों का अफेयर 2000 के आसपास काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

Bollywood Tadka

बेन की 1 और जेनिफर की 3 बार हो चुकी है शादी

बेन ने 2005 में जेनिफर गार्नर से शादी कर ली थी। बेन और गार्नर के 3 बच्चे हैं। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर लोपेज ने भी इससे पहले 3 बार शादी की है। 1997 से 1998 के दौरान उनकी शादी ओजानी नोआ के साथ चली।

Bollywood Tadka

इसके बाद उनकी शादी क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

Jennifer LopezBen Affleckmarried20 years of relationshipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...