main page

पत्नी से मारपीट का केस हारे जॉनी डेप, कोर्ट ने सभी आरोपों को बताया सही

Updated 03 November, 2020 12:28:51 PM

हॉलीवुड एक्टर जोनी डेप एक्स पत्नी एंबर हर्ड के साथ कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल ''द सन'' अखबार ने अपने एक आर्टिकल में जॉनी डेप के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट की बातें लिखी थी। अखबार ने जॉनी पर ''पत्नी को पीटने'' का आरोप लगाया गया था। जिसपर लंदन हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर जोनी डेप एक्स पत्नी एंबर हर्ड के साथ कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल 'द सन' अखबार ने अपने एक आर्टिकल में जॉनी डेप के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट की बातें लिखी थी। अखबार ने जॉनी पर 'पत्नी को पीटने' का आरोप लगाया गया था। जिसपर लंदन हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। 

Bollywood Tadka
कोर्ट ने कहा- जो आरोप अखबार द्वारा जॉनी पर लगाए गए थे। वे काफी हद तक सही साबित होते हैं। कोर्ट के फैसले के बाद जॉनी केस हार गए हैं। अखबार ने अपने आर्टिकल में जॉनी डेप के लिए 'वाइफ बीटर' टाइटल दिया था। जॉनी ने अखबार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया था और कहा था उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। वो भले ही नशे में ब्लैकआउट हो गए हों लेकिन वो एक हिंसक व्यक्ति नहीं हैं, खासकर महिलाओं के साथ। इस फैसले का असर जोनी डेप और एक्स वाइफ एंबर हर्ड के करियर पड़ सकता है।

Bollywood Tadka
बता दें जॉनी डेप और एंबर हर्ड 2015 में शादी की थी। ये शादी ज्यादा समय तक नही टिक पाई और 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद हर्ड ने आरोप लगाया था कि 2013 से 2016 के बीच डेप ने उनके साथ कई बार मारपीट की। जॉनी ने आरोपों से इंकार किया था, लेकिन यह केस वह हार चुके हैं।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

johnny depplostlibelbattleex wifeamber heardHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...