main page

जस्टिन बीबर के घर गूंजेगी किलकारी:मां बनने वाली हैं हैली,व्हाइट ड्रेस में मिसेज बीबर ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Updated 10 May, 2024 09:08:19 AM

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर औऱ उनकी पत्नी हैली बीबर इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक है। बीते दिनों ही दोनों की अनबन की खबरें आईं थी जिसने फैंस को काफी परेशान कर दिया था। वहीं अब कपल को लेकर एक बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि हैली बीबर प्रेग्नेंट हैं। जी हां, जस्टिन बीबर और उनकी

लंदन: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर औऱ उनकी पत्नी हैली बीबर इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक है। बीते दिनों ही दोनों की अनबन की खबरें आईं थी जिसने फैंस को काफी परेशान कर दिया था। वहीं अब कपल को लेकर एक बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है।

Bollywood Tadka

 

खबर है कि हैली बीबर प्रेग्नेंट हैं। जी हां, जस्टिन बीबर और उनकी मॉडल पत्नी हैली बीबर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सिंगर ने यह खुशखबरी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस के साथ साझा की है। 

 

Bollywood Tadka


जस्टिन और हैली ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी की एक छोटी सी क्लिप साझा की है, जिसमें दोनों शादी करते हुए और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हैली ने सफेद लेस वाली ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था।वहीं जस्टिन ने विंटर जैकेट, टी-शर्ट और बैगी पैंट पहनी है। कुछ तस्वीरों में हैली अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। वहीं जस्टिन उनके लिए फोटोग्राफर बने हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि जस्टिन बीबर और हैली रोड ने जुलाई में बहामास में सगाई करने के ठीक दो महीने बाद सितंबर 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्टहाउस में शादी की थी। 30 सितंबर 2019 को कपल ने परिवार और दोस्तों के सामने एक बड़ी सेरेमनी में फिर से शादी की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

 

Content Writer: Smita Sharma

Justin BieberHailey BieberannouncepregnancyVow renewal ceremonyHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...