main page

काजल अग्रवाल के साथ बदतमीजी पर उतरा शख्स, तस्वीर खिंचवाने के बहाने पकड़ी एक्ट्रेस की कमर

Updated 07 March, 2024 01:29:00 PM

स्टार्स का उनके फैंस के साथ खास रिश्ता होता है। फैंस के बिना उनका करियर अधूरा माना जाता है। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स की झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कई बार तो फैंस अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए सिक्योरिटी तोड़कर भी आगे आते हैं। स्टार्स को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर अपने पसंदीदा कलाकारों से बदतमीजी कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के साथ भी हुआ।

मुंबई: स्टार्स का उनके फैंस के साथ खास रिश्ता होता है। फैंस के बिना उनका करियर अधूरा माना जाता है। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स की झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कई बार तो फैंस अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए सिक्योरिटी तोड़कर भी आगे आते हैं। स्टार्स को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर अपने पसंदीदा कलाकारों से बदतमीजी कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के साथ भी हुआ।  

Bollywood Tadka


काजल अग्रवाल हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो परेशान हो गईं। दरअसल,काजल अग्रवाल हाल ही में अपने पापा विनय के साथ हैदराबाद में एक स्टोर के लॉन्च में पहुंचीं। इस दौरान सेल्फी लेने के दौरान आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ तो काजल परेशान दिखीं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी उनके पास सेल्फी लेने आया। उन्हें छूते हुए फोटो क्लिक करने जा रहा है और उसे उनकी कमर पकड़ते हुए देखा जा सकता है।

 

काजल काफी डरी हुई दिख रही थीं और उस आदमी को अपने से दूर जाने का इशारा कर रही थीं। घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है,जिसमें फैंस उस आदमी के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। काजल पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है। सारा अली खान, अपर्णा बालमुरली अहाना कुमरा ऐसे कुछ कलाकार हैं जिन्हें पिछले साल इवेंट्स में अनुचित तरीके से छुआ गया था।

काम की बात करें तो काजल जल्द ही तेलुगू फिल्म 'सत्यभामा' और तमिल फिल्म 'इंडियन 2' में दिखाई देंगी।
 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Kajal AggarwalUncomfortableFanTouchesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...