बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। काजल ने इसी साल एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम नील कीचलू रखा है। पहली बार मां बनी काजल अपने नन्हें नील के साथ बिताए हर पल को कैमरे में कैद कर रही हैं। इन पलों की झलकियां वह फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। हाल ही में काजल ने अपने बेटे के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की।
12 Aug, 2022 12:37 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। काजल ने इसी साल एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम नील कीचलू रखा है। पहली बार मां बनी काजल अपने नन्हें नील के साथ बिताए हर पल को कैमरे में कैद कर रही हैं। इन पलों की झलकियां वह फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। हाल ही में काजल ने अपने बेटे के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर में वह बेटे संग एसएस राजामौली और प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के आइकाॅनिक सीन को रिएक्ट करती दिख रही हैं। आप सबको बाहबुली का वो सीन तो याद होगा जब महेंद्र बाहुबली का जन्म होता है तो कट्टप्पा का उनके नन्हें पैर को अपने माथे पर लगाता है।
जी हां, ठीक वैसे ही काजल ने असल जिंदगी में अपने राजकुमार से माथे पर पैर रखवाकर ये पिक्चर शेयर की है जिसे उन्होंने राजामौली को डेडीकेट किया है। शेयर की तस्वीर में काजल के माथे पर उनके नन्हें राजकुमार का पैर है। इस तस्वीर के साथ काजल ने लिखा-’@ssrajmouli सर, यह नील का और मेरा डेडिकेशन है!’ हम कैसे नहीं कर सकते थे। उन्होंने राणा दग्गुबाती, प्रभास, अनुष्का और तमन्ना भाटिया सहित इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को टैग किया।
काजल की बेस्टी तमन्ना ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- सबसे प्यारी नील और मां।
बता दें कि काजल भी राजामौली के साथ काम कर चुकी हैं।काजल ने ने ‘RRR’ फेम निर्देशक की ‘मगधीरा’ में राम चरण के साथ काम किया है जो एक एवरग्रीन मूवी है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है। काम की बात करें तो काजल जल्द ही काम पर लौटेंगी। वह कमल हासन स्टारर शंकर की मैग्नम ऑप्स ‘इंडियन 2’ में की अगले महीने से शूटिंग करेंगी।