main page

काजोल और वत्सल सेठ ने एक साथ मनाया अपना बर्थडे, फैमिली की मौजूदगी में काटे केक

Updated 06 August, 2023 04:14:06 PM

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजल ने 5 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं एक्टर वत्सल सेठ ने भी इस दिन अपना 43वां जन्मदिन मनाया। अब ये दोनों स्टार्स फैमिली फ्रेंड्स हैं। ऐसे में दोनों ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मिलकर केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजल ने 5 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं एक्टर वत्सल सेठ ने भी इस दिन अपना 43वां जन्मदिन मनाया। अब ये दोनों स्टार्स फैमिली फ्रेंड्स हैं। ऐसे में दोनों ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मिलकर केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Bollywood Tadka

 

शिल्पा कटारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल और वत्सल के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बर्थडे स्टार्स एक साथ केक काट रह हैं और बेहद खुश नजर आते हैं। काजोल केक काटने के बाद वत्सल को खिलाती हैं और वत्सल एक्ट्रेस को खिलाते हैं।

Bollywood Tadka


इस मौके पर काजोल ने बेज रंग की आउटफिट में दिखाई दे रही है और हील्स पहनी हुई है। तो वहीं बर्थडे बॉय हरे रंग की स्वेटशर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। स्टार्स के बर्थडे सेलिब्रेशन में काजोल के पति व एक्टर अजय देवगन, उनकी मां-दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा उनके पीछे बैठे दिखाई देते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

फैंस स्टार्स की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 

 

Content Writer: suman prajapati

KajolVatsal ShethcelebratedbirthdaytogetherBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...