दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें देख हम किसी न किसी का धोखा खा जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई हमशक्ल्स देखने को मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये 8 साल की लड़की खूब सुर्खियां बटोर रही है, जो हू-ब-हू बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जैसी दिखाई दे रही है। इस लड़की को लोग सोशल मीडिया पर छोटी कंगना कह कर बुला रहे हैं।
31 Oct, 2020 03:28 PMबॉलीवुड तड़का टीम. दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें देख हम किसी न किसी का धोखा खा जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई हमशक्ल्स देखने को मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये 8 साल की लड़की खूब सुर्खियां बटोर रही है, जो हू-ब-हू बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जैसी दिखाई दे रही है। इस लड़की को लोग सोशल मीडिया पर छोटी कंगना कह कर बुला रहे हैं।
बता दें इस लड़की का रियल नाम सुमन पुरी है और इनकी उम्र महज 8 साल की है।
सुमन की शक्ल सूरत एक्ट्रेस कंगना रनौत से काफी मिलती जुलती है और वो हर फोटो में एक्ट्रेस को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। फैंस छोटी कंगना का ये स्टाइल देख काफी हैरान हो रहे हैं।
इस बात से पता चलता है कि ये क्यूट सी लड़की कंगना की कितनी बड़ी फैन हैं कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम भी छोटी कंगना के नाम से सेव कर रखा है।
सुमन ने अपने इंस्टा पर कंगना के लुक के साथ मैच कोलाज फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म थ्लाइवी में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म धाकड़ और तेजस की शूटिंग कर रही हैं।