main page

83 की उम्र में फेमस कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का निधन, हार्ट अटैक बना जान का दुश्मन

Updated 12 August, 2022 07:59:18 AM

प्रसिद्ध कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुब्बन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। शिवमोग्गा सुब्बन्ना का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शिवमोग्गा सुब्बन्ना ने 83 की उम्र में अंतिम सांस ली।  उनके निधन की पुष्टि  परिवार के करीबी सूत्रों ने की। सूत्र ने कहा- वह (सुब्बन्ना) शहर के जयदेव हाॅस्पिटल में भर्त

मुंबई: प्रसिद्ध कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुब्बन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। शिवमोग्गा सुब्बन्ना का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शिवमोग्गा सुब्बन्ना ने 83 की उम्र में अंतिम सांस ली।  उनके निधन की पुष्टि  परिवार के करीबी सूत्रों ने की। सूत्र ने कहा- वह (सुब्बन्ना) शहर के जयदेव हाॅस्पिटल में भर्ती थे जहां उनका निधन हो गया।

Bollywood Tadka

सुब्बाना को कन्नड़ सुगम संगीत (लाइट म्यूजिक) की दुनिया में उनके व्यापक योगदान के लिए जाना जाता था। सुब्बन्ना कन्नड़ भाषा के पहले गायक थे, जिन्हें पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (1978) दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म ‘काडू कुडुरे’ में उनके गाए गीत ‘काडू कुडुरे ओडी बानडिट्टा’ के लिए दिया गया था।

Bollywood Tadka

 संगीत में आने से पहले सुब्बाना एक वकील और एक नोटरी के रूप में भी काम किया था। प्रसिद्ध कन्नड़ कवियों कुवेम्पु (केवी पुट्टप्पा), दा रा बेंद्रे, केएस नरसिम्हा स्वामी, जीएस शिवरुद्रप्पा और अन्य की कविताओं के लिए सुब्बाना ने राग कंपोज किया और उस कविता को आम जनता तक पहुंचाया।सुबन्ना को सुगम संगीत में अहम योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें 1978 में पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार,2006 में कन्नड़ कम्पू पुरस्कार,2008 में कुवेम्पु विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट और 2009 में सुंदरश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

Content Writer: Smita Sharma

kannadaplayback singershivamogga subbannapasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...