main page

5 साल के तैमूर के ठाठ बाठ: 'जीप रैंगलर रूबीकॉन' में लग्‍जरी राइड का आनंद उठाते दिखे सैफ-करीना के लाडले,लाखों में हैं कीमत

Updated 02 October, 2022 11:37:59 AM

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे प्यारे स्टार किड्स में से एक हैं। पटौदी खानदान के ये चिराग जब से पैदा हुए हैं तब से सुर्खियों में हैं। चाहे वह उनकी क्यूट हरकतें हों या पैपराज़ी के साथ उनकी बातचीत तैमूर हमेशा ही हाॅट टाॅपिक बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर तैमूर चर्चा में आ गए हैं हालांकि इस बार वह अपनी क्यूटनेस या हरकतों की वजह से खबरों में नहीं आए हैं। इस बार उनके खबरों में आने की वजह नई सवारी है। दरअसल, सैफ 63 लाख की नई जीप रैंग्लर रूबीकॉन

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे प्यारे स्टार किड्स में से एक हैं। पटौदी खानदान के ये चिराग जब से पैदा हुए हैं तब से सुर्खियों में हैं। चाहे वह उनकी क्यूट हरकतें हों या पैपराज़ी के साथ उनकी बातचीत तैमूर हमेशा ही हाॅट टाॅपिक बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर तैमूर चर्चा में आ गए हैं हालांकि इस बार वह अपनी क्यूटनेस या हरकतों की वजह से खबरों में नहीं आए हैं।

Bollywood Tadka

इस बार उनके खबरों में आने की वजह नई सवारी है। दरअसल, सैफ 63 लाख की नई जीप रैंग्लर रूबीकॉन खरीदी है लेकिन ऑन रोड प्राइस गाड़ी की 67 लाख रुपये है। कुछ महीनों पहले सैफ अली खान और करीना कपूर खान को इस गाड़ी के टेस्ट ड्राइव लेते देखा गया था।

Bollywood Tadka

दोनों ने उसी वक्‍त बुक कर दिया था हालांकि वे अक्‍टूबर के महीने में इसे घर लेकर आए हैं।तैमूर अली खान पहले हैं, जिन्होंने इसी ड्राइव ली । वह स्कूल आज इसी गाड़ी में गए हैं।

Bollywood Tadka

गाड़ी की डिटेल्स और प्राइसिंग के बारे में बात की जाए तो इसके दो ही वेरिएंट आते हैं। पहला वेरिएंट 57 लाख रुपये का है। वहीं दूसरा वेरिएंट इसका 63 लाख का है।
लेकिन ऑन रोड प्राइस गाड़ी की 67 लाख रुपये है। यह गाड़ी ऑफ रोडिंग के लिए बनाई गई है। खराब सड़कों पर जब इससे निकलेंगे तो आपको बिल्‍कुल भी कोई परेशानी नहीं होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जो सैफ और करीना ने जीप रैंग्लर ली है, वह विलीज एडिशन कार है। इसमें  रॉक रेल्स लगी हैं। 32 इंच के मड टेरेन टायर्स हैं। इसमें 3.0 लीटर डीजल वी6 इंजन है, जो 260hp की पावर और 422 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें आठ स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स हैं। Jeep Wrangler Rubicon में कार्गो स्पेस मिलता है और सीट का कम्फर्ट काफी अच्छा है। बोनट को ग्रिल के साथ मर्ज किया गया है। इसका बॉक्सी लुक सबको आर्कषित करता है।

 

सैफ और करीना को ऑफ रोडिंग कारों का हमेशा से शौक रहा है। दोनों काफी समय से जीप रैंग्‍लर रूबीकॉन खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे थे। अब उनके कार कलेक्‍शंस में ये भी शुमार हो गई। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Kareena Kapoor KhanSaif Ali KhanSonTaimur Ali KhanJeep Wrangler RubiconBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...