main page

Bday Spl: अभिषेक बच्चन के बाद इस मशहूर एक्टर पर दिल हार बैठी थीं Karisma Kapoor

Updated 25 June, 2023 10:57:41 AM

आज यानी 25 जून को करिश्मा कपूर अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनकी खूबसूरती के भी लाखों लोग दीवाने हैं। वैसे तो बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की बेटी है। लेकिन उन्होंने फिल्मों में अपने दम पर पहचान बनाई हैं। आज एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

 

अभिषेक बच्चन के अलावा इस एक्टर पर दिल हार बैठी थीं करिश्मा
करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। करिश्मा के निजी जिंदगी फैंस के बीच खुली किताब कि तरह है। उनके और अभिषेक बच्चन के रिश्ते से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग ये जानते हैं कि, करिश्मा का दिल अभिषेक के अलावा एक और एक्टर पर आया था। वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि 90 के दशक के मशूहर अजय देवगन थे। 

इस वजह से टूटा था करिश्मा और अजय का रिश्ता 
जिस वक्त करिश्मा अपने करियर के अव्वल मुकाम पर थी उस दौरान उनका दिल अजय देवगन के लिए धड़कने लगा था। यहां तक कि दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। कुछ टाइम के लिए दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन ये रिश्ता ज्यादा न चल सका। अजय का नाम रवीना टंडन के साथ जुड़ने के बाद करिश्मा और अजय का रिश्ता खत्म हो गया। बता दें कि, करिश्मा और अजय ने फिल्म 'सुहाग' और 'जिगर' में एक साथ काम किया था।  

शादी के 13 साल बाद करिश्मा ने लिया संजय कपूर से तलाक
इसके बाद करिश्मा कपूर की जिंदगी में बिजनेसमैन संजय कपूर की एंट्री हुई और दोनों ने 29 सितंबर 2003 को शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों दो बच्चे समायरा और कियान के माता-पिता बने। हालांकि, करिश्मा की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। दोनों ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया। फ्रंट की बात करें तो, इस वक्त करिश्मा कपूर फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

Content Editor: kahkasha

Karisma KapoorKarisma Kapoor BirthtdayKarisma RelationshipKarisma Ajay DevgnaEntertainment News

loading...